उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

UP STF ने चार टाइमर बम के साथ जावेद को किया गिरफ्तार, जानें महिला, बम और नेपाल कनेक्शन

लखनऊ यूपी एसटीएफ ने टाइमर बम के साथ जावेद नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जावेद नेपाल में रहता है औऱ मुजफ्फर नगर में बम की डिलीवरी देने के लिए आया था। यह बम जावेन ने एक महिला के कहने पर तैयार किए थे। जावेद ने पैसों के लिए यह बम बनाए थे। गिरफ्तार के बाद पता चला है कि जावेद के परिवार के सदस्य पटाखे बनाने का काम करते थे उन्ही से जावेद ने बम बनाना सीखा था।

काली नदी के पास से किया गया गिरफ्तार

जावेद को एसटीएफ ने काली नदी के पुल, मुजफ्फरनगर से शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। यूपी एसटीएफ को कुछ दिनों पहले जावेद के बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद एसटीएफ ने अपनी टीमों को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिसका नाम जावेद है वह काली नदी के न्याजूपुरा पुल के पास आने वाला है, जिसके पास कुछ संदिग्ध सामान है।

सूचना पर एसटीएफ ने सक्रियता दिखाई और स्थान पर पहुंच कर मुखबिर की मदद से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति के कंधे पर लटके नीले रंग के बैग को खोलकर देखा गया तो उसके अन्दर एक शूज का डिब्बा मिला, जिसके अन्दर चार टाईमर बोतल बम (आईईडी) मिले। एसटीएफ टीम द्वारा व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया तथा तत्काल बम डिस्पोल स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया। इस सम्बन्ध में आईबी, इन्टेलीजैस, एटीएस के साथ-साथ स्थानीय अधिकारियों को भी अवगत कराया गया।

बम को जंगल में किया निष्क्रिय 

बम डिस्पोजल स्क्वायड मौके पर आया और बरामद 4 बोतल बम (आईईडी) का निरीक्षण कर अपने कब्जे में लेकर घटना स्थल से करीब 200 मी. काली नदी पुल से न्याजूपुरा के जंगल निष्क्रिय कर दिया गया।

पूछताछ में मिली जानकारी

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि यह चार बोतल बम आईईडी है, बोतल के अन्दर गन पाउडर-999, लोहे की छोटी गोलियां, रूई, पीओपी आदि है। यह बोतल बम आईईडी उसने इमराना जो शामली की रहने वाली है के कहने पर तैयार किए हैं। यह ग्लुकोज की बोतलें डाक्टरों से व लोहे की गोलियां साइकिल की दुकान व घड़ी की मशीन घड़ी की दुकानों से ली हैं। इमराना ने उसे बोतल बम तैयार करने के लिये 10 हजार रूपये पहले दिये थे तथा 40 हजार रूपये बाद में बम देते समय देने को कहा था। वह आज इन तैयार बोतल बम आईईडी को इमराना उपरोक्त को देने आया था जिससे पहले एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे सीखा बोतल बम बनाना

बोतल बम आईईडी बनाने के बारे में मजीद पूछताछ पर बताया कि उसके चाचा अरर्शी मुजफ्फरनगर में रहते है जो पटाखे बनाने का काम करते है, उनके यहां पर रहकर उसने बारूद व बोतल बम (आईईडी) बनाने का काम सीखा। साथ ही कुछ जानकारी उसने यू-टयूब व इन्टरनेट से हासिल की थी। इन टाईमर बोतल बम (आईईडी) का कहां प्रयोग करना था इसके बारे में इमराना को जानकारी नहीं हैं।

नेपाल में रहता है परिवार

पूछताछ में जावेद ने यह भी बताया कि उसकी मेरी मां का नाम नीतू है, जो नेपाल के काठमाण्डू की रहने वाली है, उसके पिता नेपाल घूमने गये थे वहीं पर से जान-पहचान हुई और उन्होने वही पर शादी कर ली। जावेद दो भाई व एक बहन है, जिनका जन्म नेपाल में ही हुआ था। उसकी बहन की शादी नेपाल में ही हुई है तथा उसका भाई अमेरिका के न्यूयार्क में रहकर काम करता है। उसकी नर्सरी से कक्षा 7 तक की पढाई नेपाल में ही हुई इसके बाद वहं अपने दादा के यहां मुजफ्फरनगर आ गया था।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button