उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सीएम योगी ने कहा- दिव्यांगों हर मंच पर दिखाया कि वह किसी से काम नहीं, पैरा एशियाई खेल इसका उदाहरण

लखनऊ: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर कहा कि दिव्यांगों ने सामान्य लोगों के मुकाबले कहीं कोई काम सफलता अर्जित नहीं की है. वे लगातार हर मंच पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. हाल ही में पैरा एशियाई खेलों के दौरान उत्तर प्रदेश और भारत के एथलीटन ने शानदार प्रदर्शन किया और 100 से अधिक पदक जीते हैं.

हम बहुत जल्दी ही इन खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे. उत्तर प्रदेश में दिव्यांग जनों के लिए जितनी भी योजनाएं चल रही है. उनका लाभ सरकार बिना किसी भेदभाव के दिव्यांगों तक पहुंच रही है हम लगातार दिव्यांगजन की सेवा करते रहेंगे.

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं, नियोक्ताओं, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण का आयोजन शकुंतला देवी विश्वविद्यालय में किया गया है. इस मौके पर दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण, विशेष विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान तथा सामाजिक संस्थाओं एवं विशेष विद्यालयों की प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को किया.

विश्व दिव्यांग दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath on World Disabled Day) ने कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगों से संवाद भी किया और उनको प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ देने का पक्का वादा किया. उन्होंने कहा कि कठिन से कठिन परिस्थितियों हो मगर दिव्यांगजन कहीं पीछे नहीं हटते. सरकारी नौकरी अन्य सेवाएं और खेल जैसे दुर्गम स्थितियों में भी वह लगातार आगे रहते हैं.

ऐसा हमने चीन में हाल ही में संपन्न हुए पैरा खेलों में देखा है. जहां भारत ने 100 से अधिक पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया और उत्तर प्रदेश के भी अनेक एथलीट इसमें शामिल थे. उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों को हम बहुत जल्द ही सम्मानित करेंगे.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button