आगराउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

गला दबाकर पत्नी की हत्या, आरोपी खुद पहुंचा थाने, बोला- मैंने उसे मार दिया, कमरे से लाश उठवा लेना

आगरा : दयालबाग के नगला हवेली में पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद कमरे में लाश को छोड़कर बाहर से ताला लगाकर अलीगढ़ चला गया. 24 घंटे के बाद वह खुद ही न्यू आगरा थाने पहुंच गया. वहां बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है. कमरे में उसकी लाश पड़ी है. उसका कबूलनामा सुनकर पुलिस हैरत में पड़ गई. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई. महिला के शव को बाहर निकलवाया.

शव को कमरे में छोड़ पहुंचा गांव : डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मामला दयालबाग के नगला हवेली का है. अलीगढ़ का शिशुपाल अपनी पत्नी दीपमाला के साथ किराए पर रहता था. 10 दिन पहले ही दोनों यहां पर रहने आए थे. शिशुपाल और दीपामाला के तीन बच्चे हैं. वे उसकी ससुराल में रहते हैं. पुलिस की पूछताछ में शिशुपाल ने बताया कि दीपमाला गैर शख्स के संपर्क में थी. उसे कई बार समझाया लेकिन वह नहीं मानी. सोमवार की दोपहर इसे लेकर पति और पत्नी में बहस हुई थी. दोनों में मारपीट हुई. दीपमाला को फिर से समझाया लेकिन वह उसकी बात नहीं मान रही थी. इस पर गुस्से में आकर शीशपाल ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को कमरे में छोड़कर बाहर से ताला लगाकर अपने गांव अलीगढ़ चला गया.

न्यू आगरा थाने पहुंच स्वीकार किया जुर्म : 24 घंटे के बाद शिशुपाल मंगलवार की शाम करीब चार बजे न्यू आगरा थाने पहुंचा. उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि वह पत्नी की हत्या करके आया है. यह सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए. उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया. फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंच गई. डीसीपी सिटी ने बताया कि, मृतका की मां ने शिकायत की थी कि दामाद ने बेटी की हत्या कर दी है. इस पर पुलिस ने छानबीन की. शिशुपाल और दीपमाला की शादी सात साल पहले हुई थी. शिशुपाल चौकीदारी करता है, जबकि, दीपमाला एक मॉल में नौकरी करती थी. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button