देशबड़ी खबर

कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को हुआ ब्रेन हेमरेज, सर्जरी के लिए SMS हॉस्पिटल में किया गया शिफ्ट

राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को रविवार को ब्रेन हैमरेज हो गया। 60 वर्षीय रामेश्वर डूडी को पहले मानसरोवर के निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों की सलाह पर एसएमएस अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इसी अस्पताल में उनकी सर्जरी की जाएगी।

डूडी फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं

इससे पहले रविवार सुबह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी डूडी को देखने मानसरोवर अस्पताल पहुंचे। सीएम ने डॉक्टरों और डूडी के परिजनों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। डूडी के परिजनों ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे वह घर पर बेहोश हो गए और उन्हें मानसरोवर के मंगलम अस्पताल ले जाया गया। मुख्यमंत्री के आगमन के बाद राजस्थान से शीर्ष डॉक्टरों की एक टीम को यहां बुलाया गया। डूडी फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं।

कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में डूडी

रामेश्वर डूडी 2013 से 2018 तक राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। उनकी गिनती राज्य में कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती है। डूडी वर्तमान में राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष हैं। उनका पैतृक घर नोखा के बिरमसर गांव में है। डूडी की तबीयत खराब होने की खबर मिलने के बाद उनके सैकड़ों समर्थक जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। उनके समर्थक उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। डूडी नोखा से विधायक भी रह चुके हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button