ताज़ा ख़बरदेश

इंदौर: कुत्ता घुमाने से रोका तो गार्ड ने 10 को मारी गोली, जीजा-साले की मौत

मध्य प्रदेश के इंदौर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक गार्ड ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक रिश्ते में जीजा-साले हैं. उनके नाम राहुल और विमल हैं. वहीं, आरोपी गार्ड का नाम राजपाल है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल पुलिस पहुंची और आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बताया जा रहा है कि आरोपी राजपाल ने अपने कुत्ते को टहलने के लिए गली में छोड़ा था. इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले ललित का कुत्ता भी घर से बाहर आ गया. इसके बाद दोनों कुत्ते एक-दूसरे पर भौंकने लगे. तभी विमल घर के बाहर आ गया और उसने पत्थर उठाकर राजपाल के कुत्ते को मार दिया. इसी बात पर राजपाल भड़क गया और अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर करने लगा. इस हरकत पर विमल और राहुल ने अपनी आपत्ति जताई, जिसके बाद राजपाल ने दोनों पर गोली चला दी. वहीं, फायरिंग की घटना में वहां मौजूद अन्य लोग भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

पुलिस आरोपी गार्ड से पूछताछ में जुटी

इंदौर के एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. कुत्तों के विवाद में मृतक विमल और राहुल की आरोपी गार्ड से कुछ कहासुनी हुई थी.इसके बाद गार्ड ने छत पर जाकर गोलियां चला दीं. पुलिस ने आरोपी के पास से उसकी बंदूक को बरामद कर लिया है. आरोपी और मृतक के घर आसपास ही हैं.

घायल अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने बताया कि हादसे में कुल आठ लोग जख्मी हुए हैं, जिनमें से 6 लोगों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की एक टीम उनके इलाज में जुटी है. वहीं, पुलिस ने आसपास के लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी ली है. मृतकों के घरवालों से भी पूछताछ की गई है. वहीं, इस घटना के बाद मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button