देशबड़ी खबर

बिहार: समस्तीपुर में पशु चोरों को पकड़ने गई थी पुलिस टीम, SHO के चेहरे पर मार दी गोली; मौत

बिहार में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं. आए दिन किसी न किसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इस बार तो अपराधियों ने हद ही कर दी. समस्तीपुर जिले में पशु तस्करों के खिलाफ छापेमारी करने गए मोहनपुर ओपी के थानेदार नंद किशोर यादव को ही अपराधियों ने गोली मार दी. गंभीर हालत में टीम के साथियों ने उन्हें इलाज के लिए समस्तीपुर जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देख राजधानी पटना रेफर कर दिया. पटना में इलाज के दरौन नंद किशोर यादव की मौत हो गई.

दरअसल, पशु चोरी और लूट को लेकर मोहनपुर ओपी थाने की पुलिस को इनपुट मिला था. इनपुट के आधार पर ही मोहनपुर ओपी थाने के SHO नंद किशोर यादव अपनी टीम के साथ छापेमारी करने गए थे. शहवाजपुर बाईपास रोड के पास पिकअप वैन से पशु तस्करों को भागता देख नंद किशोर यादव ने पीछा किया. इसी दौरान पशु तस्करों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. फायरिंग के दौरान ही पशु तस्करों की तरफ से चली गोली नंद किशोर यादव की आंख में लग गई.

पटना में इलाज के दौरान SHO की हुई मौत

गोली लगते ही नंद किशोर यादव वहीं पर गिर पड़े, जिसके बाद पशु तस्कर फरार हो गए. आनन-फानन में मोहनपुर ओपी पुलिस ने नंद किशोर यादव को समस्तीपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर देख राजधानी पटना रेफर कर दिया गया. आनन-फानन में एंबुलेंस से उनको पटना ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

SP विनय तिवारी ने दी घटना की जानकारी

जानकारी मिलने के बाद समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी मौके पर घटनास्थल पहुंचे और जांत-पड़ताल की. एसपी विनय तिवारी ने बताया कि बीते कुछ दिनों से मोहनपुर ओपी क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. कुछ दिन पहले नालंदा से एक गिरोह पकड़ा गया था. इसी गिरोह की निशानदेही पर मोहनपुर ओपी पुलिस ने छापेमारी की थी.

इसी दौरान पशु तस्करों से मुठभेड़ हुई, जिसमें दौरान पशु तस्करों की गोली लगने SHO नंद किशोर यादव घायल हो गए. पटना में इलाज के दरौन उनकी मौत हो गई. एसपी ने बताया कि घटनास्थल से आरोपियों की पिकअप वैन बरामद करने के साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. जल्द ही अन्य आरोपी भी पकड़ में आएंगे.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button