देशबड़ी खबर

हिमाचल में भूस्खलन-बेतहाशा बारिश से मचा त्राहिमाम, 50 लोगों की मौत; सादगी से मनेगा स्वतंत्रता दिवस

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन, बादल फटने, बेतहाशा बारिश से त्राहिमाम मचा हुआ है. राज्य में हुई अलग-अलग घटनाओं में 50 लोगों की मौत हो चुकी है. मंडी जिले में 19, शिमला में 14, सोलन में 10, सिरमौर में 4, हमीरपुर कांगड़ा और चंबा में 1-1 व्यक्ति की मौत अब तक हुई है. राजधानी शिमला के समर हिल इलाके में शिव मंदिर के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है. हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया, समर हिल इलाके में एक शिव मंदिर और फागली इलाके में एक अन्य स्थान पर भूस्खलन हुआ. फागली इलाके में कई मकान मिट्टी में धंस गए.

इस बीच, हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाले सरकारी आयोजनों में कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा. सिर्फ सादे समारोह में तिरंगा फहराया जाएगा. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से हुई मौतों के मद्देनजर राज्य सरकार ने ये फैसला लिया है.

घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताते हुए कहा कि NDRF के कर्मी स्थानीय प्रशासन के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं. उन्होंने एक्स (पूर्ववर्ती ट्विटर) पर पोस्ट किया, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा और भूस्खलन से हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है. एनडीआरएफ की टीम स्थानीय प्रशासन के साथ राहत व बचाव कार्यों में जुटी है. गृह मंत्री ने आगे लिखा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर उन्हें यह दु:ख सहने की शक्ति दें.

हिमाचल के आपात अभियान केंद्र के अनुसार, आपदा के कारण राज्य में 752 सड़कें बंद कर दी गई हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, जिले में बादल फटने के बाद दो मकान बह गए. हादसे में 6 लोगों को बचा लिया गया जबकि 7 अन्य की मौत हो गई.

मौसम विभाग ने मंगलवार को भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और 18 अगस्त तक राज्य में बारिश का अनुमान जताया है. बता दें कि मौसम विभाग मौसम की चेतावनी के लिए चार रंगों के कोड का उपयोग करता है, जिसमें हरा (कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं), पीला (देखें और तत्पर रहें), नारंगी (तैयार रहें) और लाल (कार्रवाई करें) शामिल हैं. स्थिति के अनुसार, इन रंगों के अलर्ट जारी किए जाते हैं. ये अलर्ट ग्रीन अलर्ट, येलो अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट और रेड अलर्ट होते हैं.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button