बड़ी खबरमनोरंजन

Bigg Boss OTT 2 Winner: एल्विश यादव ने जीता बिग बॉस ओटीटी 2 का खिताब, ट्रॉफी के साथ पैसों की बारिश

सलमान खान की मेजबानी में लगभग 2 महीने तक स्ट्रीमिंग एप जियो सिनेमा पर चले बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को उसका विनर मिल गया है. 14 अगस्त की रात शानदार ग्रैंड फिनाले का आयोजन हुआ, जिसमें विनर के नाम से परदा उठा. और इस बार जनता ने एल्विश यादवको अपना विजेता चुना. जिसके बाद उन्हें बिग बॉस की चमचमाती ट्रॉफी दी गई. साथ ही उन्हें 25 लाख रुपये भी मिले.

17 जून से जब शो की स्ट्रीमिंग हुई थी तो उस समय कुल 13 कंटेस्टेंट बिग बॉस ओटीटी के घर में शामिल हुए थे. जिनमें से पुनीत सुपरस्टार घर से बेघर होने वाले पहले कंटेस्टेंट थे. उनकी हरकतों का हवाला देते हुए उन्हें 24 घंटे के अंदर ही शो से बाहर कर दिया गया था. वहीं फिर एक एक करके बाकी कंटेस्टेंट भी एविक्ट होते चले गए.

आखिर में फिनाले में यूट्यूबर एल्विश यादव, फुकरा इंसान फेम अभिषेक मल्हान, बिहार की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे और बॉलीवु़ड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने जगह बनाई. वहीं अब बाकी फाइनलिस्ट को पीछे छोड़ते हुए एल्विश यादव ने इस सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है. सलमान खान ने उन्हें अपने हाथों से बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी सौंपी.

जनता ने दिए सबसे ज्यादा वोट

बिग बॉस के विनर का चयन ऑडियंस के वोटिंग के आधार पर होता है. कुछ दिन पहले ही वोटिंग शुरू की गई थी. जिसमें जनता ने एल्विश यादव को सबसे ज्यादा पसंद किया और उन्हें भारी संख्या में वोट देकर विजेता बनाया. बता दें, पहले सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल रही थीं.

कंटेस्टेंट में कौन-कौन शामिल था

एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे, पूजा भट्ट और पुनीत सुपरस्टार के अलावा अविनाश सचदेवा, पलक पुरसवानी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया, आकांक्षा पुरी, जिया शंकर, फलक नाज, जाद हदीद, साइरस ब्रोचा बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट्स में शामिल थे. एल्विश शुरुआत से शो का हिस्सा नहीं थे, बल्कि उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी. उनके साथ एक्ट्रेस आशिका भाटिया भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनी थीं. लेकिन फिनाले से पहले ही वो बेघर हो गई थीं.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button