उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मायावती ने विपक्षी दलों पर नगर निकाय चुनाव में साम, दाम, दंड, भेद जैसे हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने विपक्षी दलों पर नगर निकाय चुनाव में साम, दाम, दंड, भेद जैसे अनेक हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया है। मायावती ने मंगलवार को कहा कि लोगों को वोट के अपने बहुमूल्य संवैधानिक हक और दायित्व के प्रति वफादार और ईमानदार रहते हुए मतदान करना है।

बसपा नेता ने ट्वीट करके आरोप लगाया,”उप्र निकाय चुनावों के लिए चार मई को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए विरोधी दलों ने साम, दाम, दंड, भेद समेत अनेक हथकंडों का लगातार इस्तेमाल किया है, लेकिन लोगों को वोट के अपने बहुमूल्य संवैधानिक हक व दायित्व के प्रति वफादार और ईमानदार रहकर ही मतदान करना है।’’

उन्‍होंने आरोप लगाया कि इस चुनाव के लिए भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व अन्य विरोधी दलों ने लुभावने वादे, हवा-हवाई बातें तथा कागजी दावे करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है, लेकिन मतदाताओं को इनके बहकावे में नहीं आना चाहिए।

मायावती ने लोगों से अपील की कि वे अपने व अपने क्षेत्र के हित एवं विकास के लिए बसपा उम्मीदवारों को ही वोट दें। गौरतलब है कि उप्र में दो चरणों में चार मई और 11 मई को निकाय चुनाव के लिए मतदान होंगे और 13 मई को मतगणना होगी। लखनऊ में चार मई को मतदान है और दो मई की शाम को यहां प्रचार थम जाएगा।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button