अन्य

भाजपा सरकार में सभी तबकों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : कौशल किशोर

लखनऊ। केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में समाज के सभी तबकों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए एक ही विकल्प है कि भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन की सरकार बने। इसलिए नगर निकाय चुनाव में भाजपा को वोट दें।

केंद्रीय राज्य मंत्री शनिवार को विद्यावती तृतीय वार्ड में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कौशल किशोर ने भारतीय जनता पार्टी की महापौर उम्मीदवार सुषमा खर्कवाल व विद्यावती द्वितीय वार्ड में भाजपा पार्षद उम्मीदवार कौशलेंद्र दिवेदी व शारदा नगर प्रथम वार्ड के पार्षद उम्मीदवार हिमांशु अंबेडकर को वोट देने की अपील की। कौशल किशोर ने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार समाज के अंतिम पायदान में बैठे व्यक्ति की चिंता करती है।

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने महापौर उम्मीदवार सुषमा खर्कवाल के साथ कैंट विधानसभा के अंतर्गत बेरी वाटिका चंदननगर में आयोजित अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की बैठक में शामिल हुए। मुकेश शर्मा ने कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार में पूरे देश में धार्मिक सौहार्द है। सभी धर्मों के लोग शांति से अपने त्योहारों को मना रहे हैं।

इसी कड़ी में पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने पार्षद उम्मीदवार नरेंद्र शर्मा, व्यापारी नेताओं व मध्य विधानसभा के उपविजेता रजनीश गुप्ता के साथ यहिया गंज बाजार में पदयात्रा की। पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में व्यापारी शामिल हुए। दिनेश शर्मा ने कहा भाजपा की सरकार व्यापारियों को काफी सुविधाएं दे रही है। व्यापारियों ने कहा कि योगी सरकार में व्यापारी वर्ग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। गुंडागर्दी, रंगदारी नहीं हो रही है।

जनसंपर्क के उपरांत नाका गुरुद्वारा में महापौर उम्मीदवार सुषमा खर्कवाल ने मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के राजेंद्र सिंह बग्गा, सतपाल सिंह मीत सतवीर सिंह आनंद और परविंदर सिंह ने सरोपा भेंट किया। प्रबंधक कमेटी ने भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने का निर्णय लिया गया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button