उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

गैलेंट ग्रुप के 60 ठिकानों पर आयकर के छापे

लखनऊ। आयकर की टीमों ने पूर्वांचल के बड़े समूह गैलेंट ग्रुप की कई फैक्ट्रियों और शहर के एक बड़े बिल्डर के यहां बुधवार को एक साथ कई स्थानों पर छापे मारे। बताया जा रहा है यूपी, पश्चिम बंगाल और गुजरात में लगभग कि 60 ठिकानों पर छापों की कार्रवाई की गई है। दरअसल इस ग्रुप पर टैक्स चोरी की जांच चल रही है।

बताया गया है कि इस ग्रुप पर लगभग एक हजार करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के आरोप की जांच चल रही है। आयकर टीम ने लखनऊ के महानगर स्थित शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट के फ्लैट, सिकंदरबाग समेत चार ठिकानों को खंगाला जा रहा है। साथ ही महानगर में ग्रुप के पार्टनर शोभित अग्रवाल के यहां छापे की बात सामने आ रही है। समूह पर कोलकाता में भी पांच जगहों पर छापे की कार्रवाई की गई। उधर गुजरात की आयकर टीम के साथ बनारस की टीम भी छापे में कार्रवाई में शामिल है। दो टीमें दिल्ली और बंगाल की भी बताई जा रही हैं। बुधवार की सुबह करीब 9 बजे से शुरू हुई कार्रवाई शाम तक चल रही थी।

आयकर की टीम ने गोरखपुर में गैलेंट समूह के बैंक रोड स्थित कार्यालय, गीडा स्थित फैक्टरी और बरगदवां इलाके में निदेशक के आवास पर एक साथ कार्रवाई शुरू की। गैलेंट ग्रुप, गोरखपुर और गुजरात के कच्छ में स्थित उत्पादन इकाइयों के माध्यम से प्रतिवर्ष एक मिलियन टन से अधिक सरिया का उत्पादन करता है। वहीं, शोभित मोहन दास गोरखपुर में अपार्टमेंट कल्चर लाने वाले पहले बिल्डर हैं। माना जा रहा है कि दोनों की संपत्तियों की जांच के लिए आयकर ने कार्रवाई शुरू की है।

गैलेंट ग्रुप और बिल्डर शोभित मोहन दास साझेदारी में काम भी कर रहे हैं। गोरखपुर विकास प्राधिकरण की ओर से खोराबार में शुरू की गई टाउनशिप एवं मेडिसिटी को विकसित करने की जिम्मेदारी संयुक्त रूप से दोनों को मिली है। आयकर सूत्रों ने बताया कि टीमें बुधवार की सुबह एक साथ गैलेंट ग्रुप और शोभित अग्रवाल के यहां करीब 35 गाड़ियों से गोरखपुर पहुंची हैं। इस संबंध में गैलेंट ग्रुप के प्रबंध निदेशक चंद्र प्रकाश अग्रवाल चंदू, एमडी मयंक अग्रवाल और बिल्डर शोभित मोहन दास फिलहाल कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं।

पिछले महीने सेंट्रल जीएसटी की टीम भी कर चुकी है कार्रवाई

गैलेंट सरिया के गीडा स्थित फैक्टरी पर पिछले महीने ही सेंट्रल जीएसटी की इंफोर्समेंट टीम ने भी कार्रवाई की थी। जीएसटी विभाग के सूत्रों ने बताया कि करीब 18 घंटे तक चली कार्रवाई में वित्तीय अनियमितता की शिकायत मिली थीं। जांच के बाद टीम दिल्ली लौट गई थी। बताया जा रहा कि टीम जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

200 करोड़ के कर चोरी के प्रमाण मिले

आयकर विभाग की टीमों ने गैलेंट ग्रुप के लिए 60 जगहों पर छापा। बिहार में सीपी अग्रवाल के करीबी परिजनों के ठिकानों को भी खंगाला गया है। गुजरात में सूरत, भरूच समेत कई शहरों में छापेमारी की गई। दिल्ली में कई दफ्तर और मालिकों के आवास में छानबीन जारी है। बताया जा रहा है कि अब तक 200 करोड़ की कर चोरी के प्रमाण मिल चुके हैं। दो करोड़ रुपए तथा विभिन्न संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए हैं। करोड़ों रुपए के आभूषणों की भी पड़ताल जारी है। इन ठिकानों से 100 से ज्यादा संपत्तियों के दस्तावेज, संदिग्ध लेन-देन से जुड़े दस्तावेज भी आयकर विभाग ने बरामद किया है। साथ ही, कई लैपटॉप और मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button