उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

ईद पर एक साथ नजर आये अखिलेश यादव और ब्रजेश पाठक

  • राजधानी में ईद की नमाज सकुशल सम्पन्न, गले मिलकर लोग एक-दूसरे को दे रही बधाई

लखनऊ। ईद की नमाज के लिए बड़ी संख्या में ऐशबाग स्थित ईदगाह में लोगों को त्यौहार की बधाई देने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक साथ पहुंचें। अखिलेश यादव और ब्रजेश पाठक ने ईदगाह के मंच से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

ऐशबाग स्थित ईदगाह में शनिवार की सुबह 10 बजे ईद की नमाज अदा की गयी। ईदगाह में नमाज पढ़ने पहुंचे लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। वहां बधाई संदेश लेकर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति भाईचारे की है और पूरी दुनिया में भारत भाईचारे का संदेश देता है। दुनिया में भारत जैसा दूसरा देश नहीं है।

उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ईद के पर्व की सभी भाईयों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईद के त्यौहार पर खुशियां बांटे और सेवईयां खिलाकर ईद मनाये। एक-दूसरों को बधाई संदेश भेजें। इस दौरान मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली, मौलाना सुफियान, राज्यमंत्री दानिश आजाद, विधायक रविदास सहित तमाम प्रमुख लोग मौजूद रहें।

ईदगाह पर नमाज पढ़ने आये लोगों की सुरक्षा में ऐशबाग चौराहे की ओर से आने वाले वाहनों को परिवर्तित किया गया था। तिराहे-चौराहे पर पुलिसकर्मियों, अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर दो पहिया वाहनों को ईदगाह मार्ग की ओर नहीं आने दिया। ईदगाह के आसपास ड्रोन से जांच पड़ताल किया गया।

नमाज पढ़कर निकले लोगों के खिदमत में तमाम समाजसेवी संगठन के लोगों ने जल, शरबत, दलिया आदि व्यंजनों को भेंट स्वरुप दिया गया। बाहर सड़क पर बहुत समय के बाद मिले लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी और सेल्फी भी खिंची।

राजधानी में अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज हुई और वहां सुरक्षा के इंतजाम को सख्त रखा गया। टीले वाली मस्जिद के बाहर आते-जाते लोगों पर पुलिस अधिकारियों ने ड्रोन से नजर रखी। मस्जिद के बाहर वाली सड़क पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गयी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button