देशबड़ी खबर

24 घंटे में कोविड संक्रमण के 12 हजार नए मामले, कुल संख्या 67 हजा से ज्यादा

देश में कोरोना एक बार फिर भयंकर रूप लेता जा रहा है. शनिवार को सामने आए नए मामलों में बढे हैंं. पिछले 24 घंटों में कोरोना 12193 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 67, 556 हो गई है. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 42 लोगों की मौत हो गई है. इसमें से 10 मौतें अकेले केरल से हैं. इसी के साथ मौतों का कुल आंकड़ा 531300 हो गया है.

जानकारी के मुताबिक एक्टिव केस कुल मामलों का 0.15 फीसदी है, जबकि रिकवरी रेट 98.66 प्रतिशत दर्ज की गई. इससे पहले शुक्रवार को कोरोना के 11692 नए मामले सामने आए थे. यानी पिछले 24 घंटों में 501 नए मामले मामले बढ़े हैं. जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा मामले केरल से सामने आ रहे हैं. इसके अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य भी कोरोना का हॉटस्पोट बने हुए हैं.

महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू

महाराष्ट्र में भी कोरोना बेकाबू होता जा रहा है. शुक्रवार को यहां 933 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 5 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 8160499 हो गई जबकि मरने वालों का आंकड़ा 148497 हो गया.वहां स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए ओमिक्रॉन का XBB.1.16 वेरिएंट जिम्मेदार है. अभी तक इस वेरिएंट ते 681 केस सामने आ चुते हैं जबकि 5 लोगों की इसके चलते मौत हो गई है.

केंद्र ने 8 राज्यों को लिखा पत्र

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए 8 राज्यों को स्थिति पर खास नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, हरियाणा और दिल्ली के स्वास्थ्य सचिवों को पत्र लिखा औऱ सभी जिलों में निगरानी बढ़ाने को कहा.

उन्होंने पत्र में कहा कि इस साल मार्च से ही कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. पिछले हफ्ते कोरोना के 10262 मामले दर्द किए गए थे. इसके अलावा पॉजिटिविटी रेट में भी इजाफा हो रहा है. 19 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में 5.5 फीसदी पॉजिटिविटी रेट दर्ज की गई जबकि इससे पिछले हफ्ते पॉजिटिविटी रेट 4.7 फीसदी था. पत्र में कहा गया है कि महामारी अभी तक खत्म नहीं हुई है. ऐसे में हमें और सतर्क रहने की जरूरत है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button