उत्तर प्रदेशलखनऊ

मोहसिन रज़ा ने हज के लिए चयनित यात्रियों को दी बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से हज सत्र 2023 हेतु चयनित समस्त हज यात्रियों को उनके सुखद एवं मंगलमय हज यात्रा के लिए उप्र राज्य हज समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद मोहसिन रज़ा ने बधाई दी है। हज समिति के अध्यक्ष ने हज पर जाने वाले यात्रियों से निवेदन किया कि वे पवित्र हज यात्रा के दौरान अपने देश की तरक्की, खुशहाली और देशवासियों में प्रेम और सौहार्द बने रहने और उज्ज्वल भविष्य की भी दुआ करने की गुज़ारिश की है।

मोहसिन रजा ने शनिवार को बताया है कि हज सत्र 2023 के लिए उत्तर प्रदेश से कुल 26786 हज आवेदक चयनित हुए है। इन्हें तीन श्रेणियों में चयन किया गया है। इनमें 70 वर्ष से अधिक के हज यात्री एक सहयोगी के साथ 1272 का चयन हुआ है। 45 वर्ष से अधिक की महिलाएं बिना मेहरम श्रेणी के 222 चयनित हुई हैं। जबकि सामान्य श्रेणी के 25292 यात्रियों को चयनित किया गया है।

समिति के अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार हज यात्रा 2023 के लिए हाजियों को बेहतर व्यवस्था और उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। योगी सरकार ने 2017 के बाद से अब तक सभी हज यात्रा में बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान कराने का भरसक प्रयास किया है, फिर चाहे एसी बस हों, हज हाउस में एसी हो, हज यात्रियों को हज हाउस से लेकर एयरपोर्ट तक छोड़ने इत्यादि सभी सुविधाओं को बारीकी से देखते हुए उसे अच्छा बनाने का काम किया है। पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले इस बार हज यात्रा में आर्थिक बढ़ोतरी के बजाए हज यात्रा को पहले से सस्ता किया गया है। यह सभी कार्य सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास की परिकल्पना पर मील का पत्थर साबित हो रहा है।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की मंत्री स्मृति ईरानी तथा उनके महिला होने का लाभ भी देश की मुस्लिम महिलाओं को प्राप्त हुआ है। हज सत्र 2023 हेतु पहली बार 45 वर्ष से अधिक की महिलाओं को अकेले आवेदन करने की अनुमति प्रदान करते हुए ऐसी समस्त महिलाओं का चयन हज यात्रा के लिए किया गया है। हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई द्वारा ऐसी महिलाओं हेतु अपने स्तर पर उनकी ग्रुपिंग की जाएगी तथा उन्हें सऊदी अरब में विशेष सुविधाओं के साथ प्रवास हेतु अलग भवन आवंटन, उनकी देखभाल हेतु महिला ख़ादीमुल हुज्जाज की तैनाती इत्यादि विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

हज समिति के अध्यक्ष ने कहा कि महिला जोकि समाज का आधा वर्ग हैं उनके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प ‘महिला सशक्तिकरण’ के लिए सरकार का यह महत्वपूर्ण कदम है जो सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास की आधार पर परिलक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि चयनित हज यात्री मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस सर्टिफिकेट समेत सभी औपचारिक दस्तावेज उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति कार्यालय लखनऊ में दस्ती या डाक के माध्यम से उपलब्ध करा दें, यह अति महत्वपूर्ण प्रक्रिया है इसे यथाशीघ्र सम्पन्न करा लें, ताकि यात्रा में कोई परेशानी न आए।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button