अन्य

भाजपा चाहे जितना जुल्म कर ले, कांग्रेस जन विरोधी मामले उठाती रहेगी : बृजलाल खाबरी

  • राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त किये जाने के खिलाफ कांग्रेस ने किया संकल्प सत्याग्रह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने को पूर्णतया मोदी सरकार का षड्यंत्र और लोकतंत्र पर घातक हमला बताया है। रविवार को शहीद स्मारक पर आक्रोशित हजारों कांग्रेसियों ने देर शाम तक ‘‘संकल्प सत्याग्रह’’ आयोजित कर विशाल धरना दिया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि आज हमारे नेता पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को निडरता व तथ्य के साथ सच बोलने की और जनता की आवाज बुलंद करने की कीमत चुकानी पड़ी है। हम कांग्रेसजनों का हौसला इससे पस्त होने वाला नहीं है। कांग्रेस पार्टी इस भ्रष्ट सरकार के जनविरोधी मामलों को सदैव उठाती रहेगी। मोदी सरकार की एक-एक नाकामियों को जनता के बीच प्रत्येक ब्लाक, ग्राम स्तर तक जमीन पर ले जाने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन व्यापक जन आंदोलन के लिए कमर कस चुका है। सरकार कितना भी जुल्म कर ले। ‘‘ना हम डरे हैं ,ना कभी डरेंगे’’ हम इन भ्रष्टाचारियों से बेखौफ डटकर मुकाबला करेंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार विघटनकारी नीतियों के आधार पर दो हिंदुस्तान बना रही है, एक अमीरों का, एक गरीबों का। कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार ने देश को फूड सिक्योरिटी बिल के तहत मुफ्त राशन मुहैया कराने का संवैधानिक अधिकार दिया था। परंतु आज मोदी काल में मुफ्त सरकारी राशन के नाम पर अति पिछड़ों ,दलितों के आत्मीय स्वालंबन पर लगातार कुठाराघात की खबरें मीडिया,सोशल मीडिया में देखने को मिल रही है। पिछड़े वर्गों को संवैधानिक अधिकार के तहत मिलने वाले सरकारी राशन का वास्ता देकर स्वयं प्रधानमंत्री मोदी को भी चुनावी रैलियों में वोट मांगते हुए समूचे देशवासियों ने सोशल मीडिया एवं मीडिया में देखा है।

कांग्रेस विधानमंडल दल नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि नीरव मोदी, ललित मोदी और मेहुल चौकसी इन आर्थिक भ्रष्टाचारियों में से कोई भी पिछड़ी जाति का नहीं है। फिर भी बीजेपी पिछड़े की दुहाई देकर इन आर्थिक घोटालेबाजों की केंद्र सरकार के साथ साठगांठ को छुपाने का कुत्सित प्रयास कर रही है। प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा कि बीजेपी की मोदी सरकार अति पिछड़े दलितों को उनके सामाजिक राजनैतिक उत्थान से वंचित रखना चाहती है।

प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि बीजेपी की सोच है कि आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े तबके को भारतीय राजनीति में केवल वोट बैंक तक ही सीमित रखना। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि आज आयोजित हुए संकल्प सत्याग्रह के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस के समूचे नेतृत्व ने व्यापक विचार विमर्श कर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी की सदस्यता समाप्त किये जाने के पीछे मोदी सरकार की मंशा एवं षड्यंत्र को जनमानस के बीच बेनकाब करने के लिए व्यापक रणनीति तय किया है।

लखनऊ, शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित ‘‘संकल्प सत्याग्रह’’ में पूर्व एमएलसी दीपक सिंह पूर्व मंत्री डा मसूद, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, सतीश अजमानी, इंदल रावत, धीरेंद्र सिंह धीरू, जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह आदि ने भी सभा को संबाेधित किया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button