उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सरकार व आमजन मिलकर कार्य करते हैं तो परिणाम कई गुना बढ़ जाते हैं : सीएम योगी

  • मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री ने लखनऊ में 1450 करोड़ रुपये की 352 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है। इसके लिए शासन-प्रशासन के साथ आमजन के मन में भी आत्मीयता होनी चाहिए। सुरक्षा के साथ सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करना है। सरकार व जनमानस साथ मिलकर कार्य करते हैं तो परिणाम कई गुना बढ़ जाते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज में यह बातें कहीं। उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के साथ बटन दबाकर 1450 करोड़ रुपये की 352 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

सांसद के रूप में अटल जी ने जो सपना देखा उसे धरातल पर भी उतारा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लखनऊ को राजधानी के अनुरूप विकास की योजनाएं मिलें। यह सपना अटल जी ने देखा था और सांसद के रूप में उसे धरातल पर उतारा था। शहीद पथ लखनऊ के जीवन की लाइफलाइन बनी है। जब अटल जी प्रधानमंत्री व सड़क, परिवहन-राजमार्ग मंत्री के रूप में राजनाथ सिंह इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कार्य कर रहे थे। उस समय लखनऊ को शहीद पथ की सौगात प्राप्त हुई थी। लालजी टंडन ने भी विकास के लिए अटल जी के सपनों को धरातल पर उतारने के प्रयास प्रारंभ किए थे। स्मार्ट सिटी लखनऊ को स्मार्ट जैसी सुविधाएं मिलें, उसके लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आए थे।

जीआईएस से पहले तीन ब्रिज समेत कई परियोजनाओं की मिली थी सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के एक दिन पहले तीन ब्रिज समेत कई परियोजनाओं की सौगात मिली थी। आज फिर डेढ़ हजार परियोजनाओं की सौगात मिल रही है। यातायात की सबसे बड़ी समस्या का समाधान एलडीए निकाल रहा है। ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के पहले फेज के शुभारंभ का शिलान्यास हुआ। यह लखनऊ की यातायात की समस्या का समाधान निकालेगी। किसान पथ को आईआईएम से जोड़ने का मार्ग होगा। गोमती नदी के दोनों तटों को जो़ड़कर सौन्दर्यीकरण के साथ रिवर फ्रंट की कार्रवाई कैसी होनी चाहिए, यह नई सौगात मिलने जा रही है। नगर विकास मंत्री के रूप में जब आशुतोष टंडन कार्य कर रहे थे, तब डीपीआर का काम किया था। आज वह धरातल पर उतरने जा रहा है।

अतिथियों का स्वागत उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, राज्यसभा सांसद अशोक वाजपेयी, निवर्तमान महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक आशुतोष टंडन ‘गोपाल’, डॉ नीरज बोरा, योगेश शुक्ल, अमरेश कुमार, मनीष रावत, विधान परिषद सदस्य डॉ महेंद्र सिंह, मोहसिन रजा, मुकेश शर्मा, बुक्कल नवाब, इंजी. अवनीश कुमार सिंह, रामचंद्र प्रधान, उमेश द्विवेदी, आयुक्त रोशन जैकब, जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1450 करोड़ की 352 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

लोकार्पित होने वाली प्रमुख परियोजनाएं-

  • -भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान
  • -स्टेट ग्राउंड वाटर इंफॉर्मेटिक्स सेंटर एवं भूजल भवन
  • -राजकीय पॉलिटेक्निक, बख्शी का तालाब
  • -आसरा योजना, चुनूखेड़ा, पारा
  • -चंदरनगर में 50 बेड वाले चिकित्सालय भवन
  • -राजकीय उद्यान आलमबाग में निर्माण कार्य
  • -प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत बसंत कुंज योजना में 2256 आवास
  • -प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत शारदानगर विस्तार योजना में 2256 आवास
  • -कबीरनगर देवपुर पारा आवासीय योजना में एसटीपी का निर्माण एवं अनुरक्षण कार्य
  • -शारदानगर विस्तार योजना में विद्युत आपूर्ति हेतु 33 केवी फीडर लाइन
  • -देवपुर पारा कबीरनगर योजना में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र
  • इन प्रमुख कार्यों का हुआ शिलान्यास-
  • – 35वीं वाहिनी पीएसी में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक
  • – गोसाईंगंज अग्रिशमन केन्द्र में आवासीय / अनावासीय भवन
  • – प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत बसंत कुंज योजना में 4,512 आवास, बसंत कुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल
  • – कबीरनगर देवपुर पारा आवासीय योजना में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमएमआईजी भवनों का अवशेष निर्माण व विकास कार्य
  • -ग्रीन कॉरिडोर के अंतर्गत गऊ घाट पर सेतु और आईआईएम रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बंधा व सड़क
  • – स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत जनेश्वर मिश्र पार्क में 3 नग वाटर स्क्रीन एवं म्यूजिकल फाउंटेन
  • -लखनऊ शहर में चौराहों की रीमॉडलिंग एवं प्लेस मेकिंग कार्य
  • – बटलर पैलेस झील का सौंदर्यीकरण
  • -तालकटोरा क्षेत्र में काला पहाड़ झील का सौंदर्यीकरण
  • – सीजी सिटी योजना में वेटलैंड का विकास कार्य
  • -गोमतीनगर विस्तार योजना सेक्टर-7 में सीबीडी का विकास कार्य

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button