देशबड़ी खबर

सड़क पर भाग रहे बदमाश ने छीन ली पुलिस की पिस्तौल, बरसाने लगा गोलियां

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. सड़क पर भाग रहे एक शख्स नेपुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन ली. पिस्तौल छीनने के बाद उसने पुलिस के साथ ही भीड़ पर भी गोलियां चलाना शुरू कर दिया. हालांकि कुछ ही देर में पुलिस ने भीड़ की मदद से बदमाश को धर दबोचा. पुलिस पूछताछ में पता चला कि शख्स हरदेव पुरी, शाहदरा में किराए के मकान में रहता है. फायरिंग की घटना से पहले शख्स ने चाकू से खुद के गले पर भी वार किए और फिर जख्मी हालत में भागते हुए शाहदारा इलाके के नाथू कॉलोनी चौक पर पहुंचा. यहां मौजूद दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन में मौजूद पुलिस कर्मी ने शख्स को पकड़ने की कोशिश की मगर वह पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर एक राउंड फायर की. बाद में पुलिस ने किसी तरह उसे गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ करने पर पता चला कि कृष्ण शेरवाल पुत्र विक्रम सिंह (29 वर्ष) निवासी सी 279, हरदेव पुरी, शाहदरा, दिल्ली में किराए पर रहता है. घटना से पहले उसने अपने कमरे में ताला लगाकर चाबियां अपने मकान मालिक को सौंपी. इससे पहले उसने रसोई के चाकू से अपना गला काटा और घायल अवस्था में भागते हुए नाथू कॉलोनी चौक पर पहुंचा. जहां शाम करीब 6.15 बजे पब्लिक एएसआई जितेंद्र पंवार ने उस पर काबू पाने की कोशिश की और इस दौरान विक्रम ने चाकू से एएसआई जितेंद्र का हाथ जख्मी कर दिया. इस बीच बचाव में विक्रम ने एएसआई की सरकारी पिस्टल छीन ली और एक राउंड फायर कर दिया. इस दौरान 25 वर्षीय अंकुर नाम के एक व्यक्ति ने साहस दिखाते हुए विक्रम को पकड़ लिया. इसके बाद एएसआई जितेंद्र व मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके कब्जे से पिस्टल बरामद कर ली.

वीडियो में शाहदरा के भीड़भाड़ वाले इलाके में दिल्ली पुलिस पेट्रोलिंग वैन खड़ी नजर आ रही है. इस बीच सड़क पर ट्रैफिक अपनी रफ्तार से चल रहा है. कुछ लोग सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बात करते नजर आ रहे हैं. इस बीच अचानक से एक शख्स भागता हुआ आता है और पिस्टल दिखाते हुए फायरिंग करता नजर आ रहा है.

अचानक चली गोलियों से सड़क पर मची अफरा-तफरी

अचानक हुई फायरिंग से लोग दहशत में आ जाते हैं और मौके पर अफरा तफरा मच गई. राहगीर खौफ में आ जाते हैं और इधर- उधर भागने लगते हैं. अचानक चली गोलियों की आवाज से सड़क कुछ देर यातायात रुक जाता है. शख्स इधर-उधर भागते हुए सड़क पर मौजूद लोगों पर पिस्तौल तानते हुए गोलियां चलाता नजर आता है. हालांकि गनीमत ये रही कि घटना में किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा. पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button