देशबड़ी खबर

देश की बात करना इंटरनेशनल फोरम पर ठीक नहीं… वरुण गांधी ने ठुकरा दिया ऑक्सफोर्ड का इनविटेशन

बीजेपी सांसदवरुण गांधी ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भाषण दिए जाने के इनविटेशन को ठुकरा दिया है. उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को लिखे जवाब में कहा है देश की अंदरूनी बातों और विषय को अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा करना सही नहीं होगा. दरअसल, वरुण गांधी को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सही रास्ते पर है या नहीं’ विषय पर आयोजित चर्चा में हिस्सा लेने का अनुरोध किया गया था.

वरुण ने कहा है कि प्रत्येक जीवंत लोकतंत्र अपने नागरिकों को मुद्दों से जुड़ने की स्वतंत्रता और अवसर प्रदान करता है. मगर अंतरराष्ट्रीय मंच पर घरेलू चुनौतियों को उठाने की कोई योग्यता या समग्रता नजर नहीं आती और इस तरह का कदम एक अपमानजनक कार्य होगा. उन्होंने कहा कि विदेशी सरजमीं पर देश की बात करना उचित नहीं होगा. उन्होंने कहा कि भारत विकास और समावेशिता के सही रास्ते पर है.

वरुण ने ठुकराया ऑक्सफोर्ड का इनविटेशन

एक सूत्र ने बताया कि सरकार की नीतियों के खिलाफ हाल के दिनों में मुखर रहे वरुण ने आमंत्रण इसलिए ठुकराया, क्योंकि ऑक्सफोर्ड यूनियन चाहती थी कि वह इस प्रस्ताव के खिलाफ बोलें कि ‘यह सदन मोदी के भारत को सही रास्ते पर मानता है.’

दरअसल, यह आमंत्रण संयोग से ऐसे वक्त आया है जब उनके चचेरे भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लंदन यात्रा के दौरान की गई हालिया टिप्पणियों को लेकर चर्चा गरम है.

सत्तारूढ़ दल ने राहुल की टिप्पणियों को भारतीय लोकतंत्र के लिए अपमानजनक बताया है. अप्रैल और जून के बीच प्रस्तावित बहस के लिए यह आमंत्रण संघ के अध्यक्ष मैथ्यू डिक की ओर से भाजपा सांसद को भेजा गया था.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button