उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्र में एक अप्रैल से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण को लेकर महाअभियान

  • -12 विभागों के समन्वय से चलाया जाएगा अभियान, कार्य योजना तैयार
  • -मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, जनसहभागिता के साथ अभियान को बढ़ाएं आगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार संचारी रोगों से बचाव के लिए एक अप्रैल से विशेष महाअभियान चलाएगी। वहीं 17 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सम्बंध में एक उच्चस्तरीय बैठक में आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने मुख्य सचिव को निर्देशित करते हुए कहा है कि वह संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव के साथ समन्वय बैठक करें और संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों का जायजा लें। उन्होंने यह भी कहा है कि जनसहभागिता के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाएं। प्रत्येक वर्ष तीन चरणों में चलाया जाना वाला संचारी रोग नियंत्रण अभियान इस वर्ष का पहला चरण होगा, जो 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यहां बताया कि इंसेफेलाइटिस, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और कालाजार जैसी संक्रामक बीमारियों के खिलाफ प्रदेश के सभी 75 जिलों में यह अभियान चलाया जाएगा। साथ ही सरकार दस्तक अभियान के माध्यम से संक्रामक और जल जनित बीमारियों पर वार करेगी। स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में चलाए जाने वाले दोनों अभियानों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 12 विभागों के समन्वय से चलाए जाने वाले इन अभियानों को लेकर कार्य योजना बना ली गई है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ चलाए जाने वाले इस अभियान के तहत विभिन्न तरह की गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

संचालित होंगी विभिन्न तरह की गतिविधियां

प्रवक्ता ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में साफ सफाई एवं जलभराव निस्तारण की व्यवस्था पर ध्यान दिया जाएगा। विद्यालयों में रोगों से बचाव तथा रोकथाम हेतु जागरूकता से संबंधित गतिविधियां अयोजित की जाएंगी। साथ ही मच्छर, चूहे, छछूंदर इत्यादि पर नियंत्रण को लेकर गतिविधियां संचालित होंगी। इसके अलावा पषु बाड़ों एवं सूकर बाड़ों को आबादी से दूर स्िापित करना तथा साफ सफाई की व्यवस्था को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

दस्तक के तहत घर-घर जाकर मरीजों की होगी पहचान

दस्तक अभियान के तहत मेडिकल टीमें घर-घर जाकर संक्रामक रोगों से ग्रसित मरीजों की पहचान करेंगी। इस टीम में आषा वर्कर के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मी भी षामिल रहेंगे। टीम की मदद से रोगियों को चिन्हित कर उन्हें दवा दी जाएगी और जरूरी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। दस्तक अभियान के दौरान कुपोशित बच्चों की जानकारी भी इकठ्ठा की जाएगी। इसके अलावा टीबी के लक्षण वाले मरीजों को खोजकर उनकी जांच कराई जाएगी। हाई रिस्क क्षेत्रों व दस्तक अभियान के दौरान घर-घर टीमों के के सर्वेक्षण के आधार पर चिन्हित क्षेत्रों में फष्गिंग की जाएगी।

प्रत्येक वर्ष चलाया जाता है अभियान

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए विशेष प्रयासों के कारण प्रदेश में जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) व एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) पर प्रभावी ढंग से काबू किया गया है। ऐसे में वायरस व बैक्टीरिया जनित बीमारियों से बचाव के लिए अभियान समय-समय पर चलाया जा रहा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, कृषि एवं सिंचाई और पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों के साथ मिलकर हर वर्ष यह अभियान चलाया जाता है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button