देशबड़ी खबर

MP : युवती की मौत पर हंगामा, गोलीबारी और पथराव में एक युवक की मौत, 20 पुलिसकर्मी घायल

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के बडगोंदा थाना क्षेत्र की डोंगरगांव पुलिस चौकी में एक युवती की मौत को लेकर जमकर हंगामा किया गया। इस बीच पथराव और गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया, वहीं पथराव की घटना में लगभग 20 पुलिस कर्मचारी घायल हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भगवंत बिरदे ने बताया कि कविता (22) नाम की एक युवती की करंट लगने से मौत हो गयी थी।

परिजनों की हत्या की आशंका पर यदुनंदन पाटीदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया था और उसे पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया। इस बीच कल शाम परिजन डोंगरगांव पुलिस चौकी शव लेकर पहुंचे और आरोपी को ग्रामीणों के हवाले किए जाने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। एसपी बिरदे ने बताया कि गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके बचाव में पुलिस ने हवाई फायर किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की ओर से भी फायरिंग की गयी थी।

इस घटना में भेरूलाल (18) की गोली लगने से मौत हो गयी और एक अन्य युवक संजू (संजय) गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, पथराव की घटना में लगभग बीस पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। इस घटना में बडगोंदा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्री बिरदे ने बताया कि गोली लगने से मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृत युवक को ग्रामीणों की गोली लगी या पुलिस की यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस मामले की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस का एक दल घटनास्थल पर भेजने का निर्देश दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महू क्षेत्र में आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गयी है। वहीं पुलिस फायरिंग में एक आदिवासी युवक की जान गयी है। कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए कहा कि वे इस हृदय विदारक घटना से व्यथित हैं और आदिवासी परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के लिए पार्टी के विधायकों का एक दल गठित किया है, जो घटनास्थल के लिए रवाना हो चुका है। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार को भी आड़े हाथों लिया है। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ट्वीट के जरिए कहा कि इंदौर जिले के महू की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना की दंडाधिकारीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पूरी भाजपा पीड़ित परिवार के साथ है। दरअसल महू क्षेत्र के बडगोंदा थाना क्षेत्र में आदिवासी युवती की मौत की सूचना के बाद कल उसके परिजन और समर्थक डोंगरगांव पुलिस चौकी के सामने युवती का शव रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस से बहस के बाद चौकी और वाहनों पर पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने अश्रुगैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। बाद में क्षेत्र में भीड़ (कथित तौर पर आदिवासी) और पुलिस के बीच संघर्ष और बढ़ गया।

इस दौरान पुलिस पर हमले हुए तो पुलिस ने भी गोलीचालन किया। इस संघर्ष में एक युवक की और मौत हो गयी। उसका शव इंदौर लाए जाने की सूचना है। एक अन्य घायल भी है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव को कम करने के प्रयास पुलिस प्रशासन कर रहा है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस मामले में आज से राजनैतिक बयानबाजी भी प्रारंभ हो गयी है। वहीं पुलिस ने प्रारंभिक सूचना के हवाले से कहा कि युवती की मृत्यु करंट लगने से हुयी है। वहीं उसके परिजनों का कहना है कि युवती को कथित दबंगों ने प्रताड़ित कर मार डाला है। उसके साथ दुष्कर्म की बात भी कही जा रही है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button