बड़ी खबरविदेश

पाकिस्तान में जबर्दस्त सियासी ड्रामा, इमरान को गिरफ्तार करने हेलिकॉप्टर से पहुंची पुलिस

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। इमरान खान के खिलाफा गैर जमानती वारंट निकला हुआ है। इसी बीच आज सोमवार को भी पाकिस्तान में जबर्दस्त सियासी ड्रामा हुआ है। इमरान खान ने अपने समर्थकों के साथ जूलूस निकाला। इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए हेलिकॉप्टर से इस्लामाबाद पुलिस पहुंची। लेकिन इसी बीच इमरान खान चुनावी रैली के लिए समर्थकों के हुजूम के साथ सड़कों पर निकल पड़े।

समर्थकों ने इमरान के काफिले पर की गुलाब की बौछार

इस बीच 70 साल के इमरान खान के समर्थकों ने उनके काफिले पर गुलाब के फूलों की बौछार की। उनका काफिला दाता दरबार की ओर बढ़ रहा है, जहां वह अपनी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के समर्थकों को संबोधित कर सकते हैं।  इस्लामाबाद पुलिस जैसे ही विशेष हेलीकॉप्टर से उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लाहौर उनके आवास पर पहुंची। वैसे ही इमरान अपने घर से रवाना हो गए। उनके खिलाफ एक महिला जज को धमकाने और तोशाखाना मामले में अदालत के समक्ष पेश नहीं होने को लेकर दो गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं।

इससे पहले लाहौर जिला प्रशासन ने रैली, उसके रूट और सुरक्षा इंतजामों को लेकर उनके चर्चा की थी। जिला प्रशासन ने साथ में एक शर्त भी रखी थी कि पीटीआई पार्टी का कोई भी नेता न्यायपालिका या किसी अन्य संस्थान के खिलाफ बयान नहीं देगा। इससे पहले रविवार को इमरान खान ने प्रशासन की रोक के बाद लाहौर में अपनी चुनावी रैली को रद्द करने का ऐलान किया था।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button