ताज़ा ख़बरमनोरंजन

अभिनव तिवारी ने सलोनी गुप्ता को रंग से भिगोकर मचाया होली का धमाल

  • जिफ्सी म्यूजिक ने रिलीज किया होली पर नया एलबम ’मची बवाल’

ज्यादातर देखा गया है कि होली पर रंगों के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री रंगीन होने लगती है और उस पर भी भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री तो बात ही क्या कहने। एक के बाद एक रंगों से सराबोर वीडियो एलबम रिलीज होने लगे हैं। इंडस्ट्री रंगों में सराबोर होती नजर आ रही है। इस दौड़ में भोजपुरी अभिनेता अभिनव तिवारी कहां पीछे रहने वाले हैं। उन्होंने भी अपना होली गीत ’मची बवाल’ रिलीज कर दिया है, जिसमें वह और एक्ट्रेस सलोनी गुप्ता होली खेलते दिख रहे हैं। उनका यह एलबम ऑडियंस और उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में वे पूरी तरह से होली के जोश में दिख रहे हैं, जिसे देख या सुनकर कोई भी होली के गुलाल वाले संगीत में रम जाएगा।

यह खूबसूरत गीत ’मची बवाल’ जिफ्सी म्यूजिक से रिलीज हुआ है। इसमें अभिनव के साथ एक्ट्रेस सलोनी गुप्ता की केमेस्ट्री भी खूब पसंद की जा रही है। वहीं, इसको लेकर अभिनव ने कहा कि उनकी तरफ से ये भोजपुरी के होली रंग में एक छोटा सा कंट्रीब्यूशन है, जो उनके भी दिल के करीब है। उन्होंने कहा कि होली सभी के लिए खास होता है। चाहे बच्चों की बात कर लें या युवाओं की या फिर बुजुर्गों की, होली की उमंग किसी में कम नहीं होती। लेकिन जब उसमें म्यूजिक की एंट्री होती है, तो रंगों का निखार खुल कर आता है, इसलिए मेरे इस गाने के सारे रंग अपने चाहने वालों को समर्पित है। अब बस उनके आशीर्वाद की जरूरत है।

एलबम में इस गाने को रंजीत राज ने रंजना निषाद के साथ मिलकर गाया है। लिरिक्स आशीष तिवारी और म्यूजिक रोशन राज का है। गाना जिफ्सी के म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इसके निर्माता धीरेंद्र मणि त्रिपाठी, सह निर्माता अनुष्का दूबे, विशेष सहयोग चंदन उपाध्याय का हैं। डी ओ पी महेश वेंकट हैं। वीडियो डायरेक्शन विकास पवार और रिशु सिंह ने किया है। कोरियोग्राफर क्रूतिक हैं। पीआरओ अरविंद मौर्य हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button