खेल-खिलाड़ी

बेगूसराय में सेंट्रल जोन हेमन ट्रॉफी की तैयारी पूरी, पहला मुकाबला 19 फरवरी को

बेगूसराय। बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित सेंट्रल जोन हेमन ट्रॉफी की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 19 फरवरी से चार मार्च तक सभी मुकाबले बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप के मैदान में खेले जाएंगे। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने शनिवार को बताया कि पहला मुकाबला 19 फरवरी को बेगूसराय बनाम समस्तीपुर के बीच रिफाइनरी मैदान में खेला जाएगा। इसमें कुल पांच टीमें हिस्सा ले रही है। बेगूसराय के अलावे समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, खगड़िया तथा सहरसा की टीम शामिल है।

19 फरवरी बेगूसराय बनाम समस्तीपुर, 20 को मुजफ्फरपुर बनाम सहरसा, 22 को समस्तीपुर बनाम सहरसा, 23 को मुजफ्फरपुर बनाम खगड़िया, 25 को समस्तीपुर बनाम खगड़िया, 26 को बेगूसराय बनाम मुजफ्फरपुर, 28 को खगड़िया बनाम सहरसा, एक मार्च को बेगूसराय बनाम सहरसा, तीन को समस्तीपुर बनाम मुजफ्फरपुर तथा चार को बेगूसराय बनाम खगड़िया के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

सेंट्रल जोन हेमंत ट्रॉफी के हेमन ट्रॉफी के मुख्य निर्णायक के रूप में बीसीए ग्रेड-ए के निर्णायक वेद प्रकाश तथा संजय मुरार रहेंगे। वहीं, पर्यवेक्षक के रुप में हरप्रीत सिंह सलूजा मौजूद रहेंगे। सेंट्रल जोन के कन्वेनर के रूप में बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के चेयरमेन मृत्युंजय कुमार वीरेश उपस्थित रहेंगे। इसके पूर्व हेमंन ट्रॉफी के लिए बेगूसराय क्रिकेट टीम की सूची चेयरमेन मृत्यंजय कुमार वीरेश, टीम कोच ललन लालित्य तथा मीडिया प्रभारी विवेक कुमार के द्वारा जारी किया गया।

बेगूसराय टीम में दानिश आलम (कप्तान), विनीत सरन (उप कप्तान), मुरारी, निशित, रोहन कुमार सिंह, इम्तियाज आलम, अनवारूल, भरत, अतुल प्रकाश, आदित्य सोनी, अजहर अली, सरवजीत, जितेन्द्र, राहुल, शिवम, पवन, कृष्ण देव, विशाल, पल्लव, सोनू, सौरभ, शुभम गुप्ता, दिलजीत, इफ्तिखार एवं गुड्डू है। टीम कोच ललन कुमार लालित्य एवं टीम मैनेजर प्रेम रंजन पाठक को नियुक्त किया गया है। इस मौके पर जहीर खान, सोनू एवं रवि समेत अन्य उपस्थित थे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button