देशबड़ी खबर

2024 से पहले भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा…यह कभी संभव नहीं, CM नीतीश ने साधा BJP पर निशाना

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, हमारा काम लोगों की सेवा करना है और उसके लिए हम रात-दिन काम करते रहते हैं। इस सरकार ने किसानों के हित में काम किया है…अगर कोई मेरे खिलाफ बोलेगा तो वो जनता का नेता नहीं बनेगा, किसी पार्टी का नेता बनेगा।

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर रहते हैं। सुधाकर सिंह यह तक कह जाते हैं कि नीतीश कुमार गुंडों की सरकार चला रहे हैं। इस बीच अब इस पूरे मामले को लेकर खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवाई है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि, सुधाकर सिंह क्या बोलते हैं नहीं बोलते हैं उन से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमारी सरकार किसानों के लिए समर्पित है और हमलोग हमेशा से किसानों के लिए काम करते रहे हैं। मैंने कहा कि मैं अपनी समाधान यात्रा में भी किसानों को यह काम करता था।

इसके आगे नीतीश कुमार ने कहा कि, मुझे इस बात से कोई परवाह नहीं पड़ता कि कौन क्या बोल रहा है। कोई कुछ भी बोलता है तो उनको बोलने दीजिए। उन लोगों को हमारे द्वारा किए गए कामों को अच्छे ढंग से जानने की जरूरत है। आज बिहार में शहर गांव का बढ़ावा डेवलपमेंट हो रहा और राज्य सरकार ने बिना किसी से मदद लिए अपने संसाधन से ही बिहार का विकास किया है। कहा कि मेरे खिलाफ बोलने वाले को उसकी पार्टी नेता बनाती है जनता उनको नेता कभी नहीं बनाएगी। मेरा काम है बस राज्य के लिए विकास का काम करते रहना।

इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला पर होते हुए यह भी कहा कि भाजपा के लोग यह सोच रहे कि 2024 के पहले हिंदू राष्ट्र बनेगा तो यह उसकी भूल है। यह कभी भी संभव नहीं है। हम लोग महात्मा गांधी के संकल्प को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं और उनके संकल्प को आगे बढ़ाने का काम करते रहेंगे।

वहीं, अडाणी मामले में संसद के अंदर जेपीसी की गठन को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह जायज़ माँग है। मैं भी सांसद रहा हूं और उस दौरान भी जेपीसी को पूरा किया जाता रहा है। लेकिन, लगता है कि आदानी मामले में कुछ अंदुरुनी बात है तभी कुछ भी नहीं हो रहा है। इसके आलावा बीबीसी के दफ़्तर पर आईटी रेड पर नीतीश कुमार ने कहा कि, हमने भी न्यूज़ देखा है। बीबीसी पूरी दुनिया है लेकिन इस तरह के रेड क्या है सभी जानते है। क्या हो रहा है यह भी  सभी जानते है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button