उत्तर प्रदेशलखनऊ

बजट में किसी तरह की सकारात्मक घोषणा नहीं : संजय सिंह

  • चिकित्सा, खेल जगत, मनरेगा और रक्षा क्षेत्र में किसी तरह की सकारात्मक घोषणा नहीं

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) के उप्र प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस बजट में देश की जनता को कहीं से कोई भी लाभ नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि देश के 80 करोड़ अन्नदाताओं की एमएसपी दोगुना करने की बात कही गई थी वह भी इस बजट में नहीं है, दो करोड़ को रोजगार देने का जो वादा किया गया था वह भी इस बजट में नहीं है। सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि देश का सैनिक जो 20 डिग्री में रहकर देश के लिए प्राणों की आहुति देने हेतु हर समय तैयार रहता है उसके फायदे के लिए भी इस बजट में कोई घोषणा नहीं की गई है।

संजय सिंह ने कहा कि 50 एयरपोर्ट बनाने की जो घोषणा की गई है दुनिया जानती है कि वह ठेका प्रधानमंत्री मोदी किसको देंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि कोविड-19 आज जो बजट पारित होगा उसमें जनता को चिकित्सीय लाभ मिलेगा लेकिन बजट में ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई। संजय सिंह ने कहा कि रक्षा क्षेत्र, मनरेगा या खेल जगत में किसी भी तरह की बड़ी घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि देश की जनता की मूलभूत आवश्यकताओं में जो खाने-पीने के पदार्थ हैं उनमें दूध, दही, छाछ, आटा, दाल, चावल, गेहूं, जीवन रक्षक दवाओं जैसी जरूरी सामग्री पर किसी प्रकार की कोई छूट नहीं दी गई है तो आखिर यह बजट किस वर्ग के लिए बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य का बजट घटा दिया गया है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार की मंशा पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कह रही है कि प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो गई है तो मैं पूछता हूं कि किस वर्ग की और किन लोगों की आय दोगुनी हो गई है। संजय सिंह ने कहा कि आज पारित हुए बजट को मुहावरों के अंदाज में समेटते हुए कहा कि न किसान न जवान न नौजवान, बजट में किसी के लिये नहीं कोई प्रावधान।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button