उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी: हादसे के बाद लगी भीड़ को ट्रक ने रौंदा, छह की मौत, 10 घायल

लखीमपुर खीरी। पीलीभीत बस्ती हाईवे पर शनिवार की देर शाम भीषण हादसा हो गया। कार और स्कूटी में हुई टक्कर के बाद जमा भीड़ को रोंदते हुए एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे जाकर पलट गया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

हादसा देर शाम करीब 8:00 बजे हुआ पीलीभीत बस्ती हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पनगी खुर्द के पास एक कार और स्कूटी में आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई की स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। चीख पुकार मचने और तेज धमाके की आवाज सुनकर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और कुछ लोग जहां बचाव और राहत कार्य में जुट गए। वहीं तमाम लोगों की भीड़ सड़क पर लगी हुई थी। इसी बीच बहराइच की तरफ से आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही कार को टक्कर मारकर वह भीड़ को रोंदते हुए कुछ दूर आगे  जाकर हाईवे के किनारे पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। कई लोग ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ सिटी संदीप कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सदर चंद्रशेखर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एंबुलेंस 108 की मदद से घायल मोईन खां निवासी पनगी खुर्द, मोहित कुमार निवासी पनगी खुर्द, अर्चना वर्मा निवासी पनगी खुर्द (मृतक करूणेश की पत्नी) जगतपाल निवासी कीरतपुर समेत सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा है।

मृतक 

रिजवान 20 निवासी पनगी खुर्द
करन 14 निवासी पनगी खुर्द
पारस निषाद 84 निवासी पनगी खुर्द
करूणेश वर्मा 30 निवासी पनगी खुर्द
दो अज्ञात 28 वर्ष जिला अस्पताल में मौत

हादसा काफी दुखद है। छह लोगों  की मौत हुई है। 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। संभवता ट्रक की स्टेयरिंग फेल होने से हादसा हुआ है। हादसे के कारणों की जांच कराई जाएगी।-गणेश प्रसाद साहा, एसपी

हाईवे पर बिखरे शवों के चीथड़े बता रहे थे कितना भयंकर था हादसा

जिले में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। तीन महीने पहले ट्रक और मिनी बस में हुई भीषण भिड़ंत में 11 लोगों की मौत को अभी लोग भुला भी नहीं पाए थे की शनिवार को एक बार फिर पीलीभीत बस्ती हाईवे खून से लाल हो गया। हाईवे पर पड़े शवो के चीथड़े हादसे की विभित्सा बता रहे थे।

जिले में सड़क सुरक्षा माह चल रहा है। यातायात पुलिस और एआरटीओ सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चला रहा है। जागरूकता अभियान में लाखों रुपए बहाए जा रहे हैं। इसके बाद भी हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

तीन महीने पहले बहराइच के मिहिनपुरवा से सवारिया भरकर लखनऊ जा रही निजी मिनी डग्गामार बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई थी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी। 70 से अधिक लोग घायल हो गए थे। शनिवार की देर शाम फिर भीषण हादसा हो गया। इस हादसे ने 6 लोगों की जिंदगी छीन ली।  किसी का लाल दुनिया से अलविदा कह गया तो किसी की मांग उजड़ गई हादसे के बाद मौके पर बिखरे शवों के चिथड़े चिथड़े वीभत्स वीभत्स हादसे की गवाही दे रहे थे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button