लाइफस्टाइलस्वास्थ्य

सर्दी और बहती नाक से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू उपाय

सर्दियों के इस मौसम में वायरल इंफेक्शन बहुत ज्यादा परेशान करता है। वहीं इसके अलावा कुछ लोग अपनी बहती नाक से भी परेशान रहते हैं। खासतौर से बच्चों में ये समस्या आम है। टेम्प्रेचर जरा सा भी कम होता है और उनकी नाक बहने लगती है। साथ में सर्दी और खांसी भी जकड़ लेती है।

वहीं बच्चों के अलावा बड़ों को भी बहती नाक बहुत परेशान करती है। ऐसे हालात में लगता है कि जल्दी से राहत मिल जाए। जिसके बाद जल्दबाजी में डॉक्टर के पास भागदौड़ शुरू हो जाती है लेकिन ऐसी हालत में घबराने की जगह आप कुछ घरेलू उपाय आजमा कर देख सकते हैं। ये ऐसे उपाय हैं जो आपको बहती नाक से आसानी से राहत दे सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको सर्दी और बहती नाक से राहत पाने के उपायों के बारे में बताते हैं।

शहद और अदरक का करें इस्तेमाल

शहद और अदरक बहुत पुराना नुस्खा है। जिसे जांचा और परखा हुआ भी कहा जाता है। अदरक को घिस कर उसका रस चम्मच में ले लें। इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स करें। थोड़ी थोड़ी देर में इस मिश्रण को खाते रहें। आपको या बच्चे को राहत मिलेगी।

सरसों का गुनगुना तेल भी है कारगर

सरसों के तेल को गर्म करें। इसमें लहसुन की कली और जीरा डाल लें। इस तेल से छाती, पीठ और सिर की मसाज करें। सरसों का तेल भी गर्माहट देता है। कई लोग नाक में भी सरसों का तेल डालते हैं। लेकिन ये उपाय तभी आजमाएं जब आपको इससे कोई एलर्जी या तकलीफ न हो।

जायफल

बता दें जायफल को पीस कर या उसका पाउडर बनाकर दूध में मिलाएं। दूध को अच्छे से उबालें। कुछ दिन ये दूध पिएं. आपको मौसमी तकलीफों से आसानी से राहत मिलेगी।

तुलसी की चाय का करें सेवन

तुलसी की चाय भी शरीर की गर्माहट बनाए रखने और बहती नाक को रोकने के काम आती है। आप चाय में तुलसी डालें और उसे अच्छे से उबाल लें। इस चाय को थोड़ा गर्म गर्म ही पिएं। इससे जमा हुआ जुकाम भी ठीक होने लगेगा।
 
सोने से पहले लें भाप

नाक बहती हुई हो या कफ हो, दोनों ही तकलीफों में भाप लेना बहुत फायदेमंद है। ये पूरे नोजल ट्रेक को क्लीन करता है। रात में सोने से पहले भाप लें। इसके बाद सरसों का तेल, छाती पर लगाएं और सो जाएं। आपको कुछ ही दिन में राहत मिल जाएगी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button