उत्तर प्रदेशबड़ी खबरवाराणसी

पीएम मोदी ने किया दुनिया की सबसे लंबी क्रूज यात्रा का शुभारंभ

वाराणसी से आज दुनिया की सबसे लंबी क्रूज यात्रा की शुरुआत हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर गंगा विलास क्रूज को काशी से रवाना किया। इस दौरान सीएम योगी वाराणसी में मौजूद रहे। गंगा विलास क्रूज 3200 किमी की यात्रा तय करेगा और ये सफर 51 दिनों का होगा। गंगा विलास को रवाना करने के साथ ही पीएम ने गंगा पार रेत में बसाए गए टेंट सिटी का भी उद्घाटन किया।

पीएम मोदी की खास बातें 

  • पीएम ने क्रूज को रवाना करने से पहले हर-हर महादेव के उद्घोष से अपना संबोधन शुरू किया।
  • मैं सभी विदेश पर्यटकों का स्वागत करता हूं।
  • पीएम ने जलमार्ग को सबसे सस्ता साधन बताया।
  • गंगा विलास क्रूज 25 अलग-अलग नदियों से होकर गुजरेगा।
  •  देश में कुल 111 जलमार्ग हैं जिनमें 5 पुराने, 106 नए जलमार्ग है।
  • 20,275 किमी. के जलमार्ग 24 राज्यों में फैले हुए हैं।
  • जलमार्ग से सबसे बड़ा फायदा है इससे सड़क की जाम में फंसने का कोई झंझट नहीं होता
  • इसके अलावा एक्सीडेंट का खतरा सबसे कम होता है।
  • भारी सामानों की ढुलाई अन्य साधनों के मुकाबले  जलमार्ग से आसान है।
  • 111 राष्ट्रीय जलमार्गों को विकसित किया जा रहा है।
  • क्रूज टूरिज्म का ये नया दौर युवाओं को रोजगार देगा।

क्या बोले सीएम योगी

पीएम मोदी से पहले सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले तीन दिनों में गंगा विलास के पर्यटकों ने वाराणसी और आसपास के स्थानों का दौरा किया और यहां की संस्कृति को जाना। काशी आज एक नई पहचान के साथ आगे बढ़ रही है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का संबोधन

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि गंगा विलास क्रूज बिहार के 6 स्थलों बक्सर, छपरा, पटना, सिमरिया, मुंगेर, सुल्तानगंज और कहलगांव में रुकेगा। ये राज्य के लिए सौभाग्य की बात है। इससे पर्यटकों का बिहार की संस्कृति और इतिहास से परिचय होगा।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button