ताज़ा ख़बरदेश

अमृतसर पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी ने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका

चंडीगढ़। पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को दरबार साहिब नतमस्तक हुए। राहुल गांधी का अमृतसर जाने का कोई कार्यक्रम नहीं था, लेकिन सोमवार की रात उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया, जिसके बाद वह आज सुबह अमृतसर पहुंचे। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तथा नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने उनका स्वागत किया। हवाई अड्डे पर ही राहुल को केसरी पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

इसके बाद कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल गांधी दरबार साहिब पहुंचे। यहां राहुल गांधी ने माथा टेका और कीर्तन भी सुना। इस दौरान प्रताप सिंह बाजवा उनके बेहद करीब रहे और उन्हें दरबार साहिब के बारे में जानकारी देते रहे।

राहुल गांधी की पंजाब यात्रा बुधवार को शुरू होगी। राहुल गांधी गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकेंगे। इसके बाद सुबह साढ़े 6 बजे फ्लैग हेंडओवर सेरेमनी होगी और सुबह 7 बजे ही सरहिंद की दाना मंडी से पद यात्रा शुरू कर दी जाएगी। राहुल गांधी 20 जनवरी तक पंजाब में रहेंगे। सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट के बाद राहुल गांधी पंजाब में ज्यादातर सफर गाड़ी से ही करेंगे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button