उत्तर प्रदेशलखनऊ

ओवरफीडिंग, रांग साइड जैसे कई समस्याएं, सड़क सुरक्षा माह में करेंगे दूर: जितिन प्रसाद

लखनऊ। लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि दुर्घटनाओं को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत करायी गयी है। सड़क सुरक्षा माह में ओवरफीडिग, रांग साइड जैसे कई समस्याओं को दूर करने का पूरा प्रयास किया जायेगा।

लोक निर्माण विभाग के विभागीय अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित कार्यशाला में मौजूद रहे मंत्री जितिन प्रसाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में है कि सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं का रोका जाये। सड़क पर किसी प्रकार की जान माल की हानि न हो। ये जरुरी भी है और इसके लिए दिनरात कार्य किया जा रहा है।

लोनिवि मंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह का प्रशिक्षण शिविर आज लगाया गया है। जिसमें सड़कों पर रह गयी कमियों की व्यापक चर्चा की जा रही है। विशेष रुप से ब्लैक स्पॉट जो सड़क पर दिखते है, उन्हें दूर करने के लिए चर्चा हो रही है। सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं के कारण, उनके उपाय और आगे कोई दुर्घटना न हो, इस पर कार्यशाला में चर्चा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि अवैध गड्ढ़े, अवैध पार्किंग जैसी खामियों को दूर किया जायेगा, जिसकी भी चर्चा कार्यशाला में हुई है। ओवरफीडिंग, रांग साइड और रोड पर मार्किंग जैसी समस्याओं पर अधिकारियों ने चर्चा की है। इसको कैसे रोके, इसकी रुपरेखा बनेगी और यही वर्तमान स्थिति में सुधार लाने का कारण भी बनेगा।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के सड़क की खामियों के कारण होने वाले दुर्घटनाओं के आंकड़ों को कम करेंगे। कार्यशाला से परिणाम आयेगा और आने वाले वक्त में सड़क दुर्घटनाएं कम होगी। सड़क सुरक्षा माह में अधिकारी पूरी तरह से लगेंगे और इसके परिणाम आने वाले दिनों में सामने आयेंगे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button