देशबड़ी खबर

निगम पार्षदों के बीच मारपीट, टला दिल्ली मेयर चुनाव

नई दिल्ली। एमसीडी मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव दिल्ली के सिविक सेंटर में शुक्रवार को हो रहा है। इसको लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ है। निर्वाचित और मनोनीत सदस्यों के शपथ लेने को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा में भिड़ंत हो गई। निगम पार्षदों के बीच हाथापाई हुई, सदन में जमकर कुर्सियां फेंकी गई। इसके चलते दिल्ली मेयर का चुनाव टाल दिया गया।

इससे पहले आप और बीजेपी के सभी पार्षद, मनोनीत पार्षद और अधिकारी सिविक सेंटर स्टेट एमसीडी सदन पहुंचे। जैसे ही उपराज्यपाल द्वारा घोषित पीठासीन अधिकारी बीजेपी की सत्य शर्मा ने शपथ ग्रहण की और उसके बाद उप राज्यपाल द्वारा मनोनीत 10 पार्षदों के शपथ ग्रहण का सिलसिला शुरू हुआ, वैसे ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से नारे लगने लगे। उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि पहले चुने हुए पार्षदों का शपथ ग्रहण होना चाहिए।

देखते ही देखते बीजेपी के पार्षदों की ओर से भी नारे लगने लगे और यह नारेबाजी हंगामा और मारपीट में तब्दील हो गई। मार्शल और सुरक्षा अधिकारी सदन में मौजूद पार्षदों को एक दूसरे से बचाने में जुट गए।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी का आरोप है कि पहले कभी भी ऐसा नही हुआ। सबसे पहले मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई गई।

इसी बात को लेकर आज मेयर चुनाव से पहले आप और बीजेपी पार्षद एमसीडी सदन में भिड़े। एमसीडी सदन में लगातार हंगामे और नारेबाजी के चलते सदन अगली तारीख तक स्थगित कर दिया गया है। अभी तक तय नहीं हो पाया है कि चुनाव अब कब होगा।
कांग्रेस ने एमसीडी मेयर चुनाव से अपने आप को बाहर रखा है।

कल होगा मेयर का चुनाव

आम आदमी पार्टी के पार्षदों के हंगामे के बाद आज की बैठक स्थगित कर दी है. प्रोटेम स्पीकर ने मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव समेत अन्य कार्यवाही के लिए अब शनिवार की तिथि मुकर्रर की है. साथ ही प्रोटेम स्पीकर ने सभी माननीय सदस्यों से सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की है.

मनीष सिसोदिया ने किया बीजेपी पर बड़ा हमला

दिल्ली एमसीडी के घटनाक्रम को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि ‘MCD में अपने कुकर्मों को छिपाने के लिए और कितना गिरोगे भाजपा वालों!’ उन्होंने कहा कि ‘चुनाव टाले, पीठासीन अधिकारी की गैरकानूनी नियुक्ति, मनोनीत पार्षदों की गैरकानूनी नियुक्ति, और अब जनता के चुने पार्षदों को शपथ न दिलवाना.’ अगर जनता के फ़ैसले का सम्मान नहीं कर सकते तो फिर चुनाव ही किसलिए?

दिल्ली के लिए काला दिन

दिल्ली बीजेपी के नेता हरीश खुराना ने दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक में हंगामे को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के लिए यह काला दिन है और एमसीडी के इतिहास के लिए काला अध्याय. उन्होंने प्रोटेम स्पीकर के फैसले की अवमानना करने पर आप को आड़े हाथों लिया.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button