देशबड़ी खबर

नए साल के मौके पर दिल्ली शर्मसार, कार सवार युवकों ने लड़की को 5KM घसीटा

  • मौत के बाद गिरफ्तार हुए आरोपी, DCW ने जारी किया समन

नए साल के जश्न के बीच दिल्ली के कंझावला इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कार सवार पांच युवकों ने दरींदगी की हदें पार करते हुए एक युवती का एक्सीडेंट कर उसे गाड़ी से चार किलोमीटर तक घसीटा। इस हादसे में युवती की मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर उपयोग की गई गाड़ी भी सुल्तानपुरी से क्षतिग्रस्त अवस्था में बरामद की है।

दरअसल हादसा 31 दिसंबर-1 जनवरी के दरमियां रात में हुई था। यहां युवती की स्कूटी की टक्कर गाड़ी से हो गई। इस टक्कर में युवती गाड़ी के नीचे फंस गई। आरोपी युवक युवती को चार किलोमीटर तक घसीटते रहे। आरोपी युवकों ने युवती को इतना घसीटा की उसके शरीर के सारे कपड़े फट गए थे। बाद में युवती का शव नग्न अवस्था में मिला था। हादसे में आरोपी युवकों ने युवती को इतना घसीटा था कि उसके शरीर का काफी हिस्सा गायब हो चुका था। रोड़ पर घसीटने के कारण लड़की के पैर गायब थे। पुलिस को युवती की स्कूटी भी मिल गई है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती तौर पर मामला मूल रूस से एक्सीडेंट का है। डीसीपी आउटर के अनुसार दिल्ली पुलिस को सुबह तड़के सूचना मिली की कुतुबगढ़ की तरफ जा रही एक गाड़ी में बॉडी लटकी हुई दिखी है। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी की तलाश शुरू की। इसी पड़ताल के बीच दिल्ली पुलिस को युवती की नग्न अवस्था में लाश कंझावला इलाके में पड़ी मिली। पुलिस ने घटना स्थल से फॉरेंसिक सैंपल ले लिए है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आस पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं सभी आरोपी लड़कों का मेडिकल भी कराया जा रहा है।

वीडियो भी आया सामने

जानकारी के मुताबिक इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें युवती की लाश दिख रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़कों ने नशे की हालत में एक्सीडेंट किया। मुरथल सोनीपत से वापस लौट रहे लड़कों की गाड़ी सुल्तानपुरी के पास युवती की स्कूटी से टकरा गई। एक्सीडेंट में युवती कार के नीचे फंस गई। इसके बाद आरोपियों ने युवती को बचाने की जगह गाड़ी के उसे घसीटना चालू रखा। वहीं आउटर दिल्ली के डीसीपी हरेंद्र के सिंह ने कहा कि युवती के साथ यौन उत्पीड़न नहीं किया गया था। सोशल मीडिया पर इस मामले में गलत जानकारी साझा की जा रही है। जो ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।

युवती को घसीटने से अंजान थे युवक

डीसीपी हरेंद्र के सिंह का कहना है कि आरोपी युवकों ने गिरफ्तारी के बाद कहा है कि उनकी कार पीड़िता की स्कूटी के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गई, लेकिन वे इस बात से अनजान थे कि युवती उनकी कार के साथ कई किलोमीटर तक घसीटती गई है।

DCW अध्यक्ष ने जारी किया समन

इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने भी दिल्ली पुलिस को समन जारी कर दिया है। स्वाति मालिवाल ने कहा कि ये मामला बेहद भयानक है। दिल्ली पुलिस को गंभीरता से इस मामले की जांच कर सच सामने लाना चाहिए।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button