उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमथुरा

ट्रिपल इंजन की सरकार से होगा ब्रज का सम्पूर्ण विकास : सीएम योगी

  • मुख्यमंत्री ने पहले ठाकुरजी के किये दर्शन, फिर 822 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार पूर्वान्ह मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर पहुंचे। उन्होंने स्वयं ही पूजा और मंत्रोच्चारण करते हुए ठाकुरजी से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने 822 करोड़ की 210 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी और चेक भी दिया। भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का संबोधित किया।

मुख्यमंत्री गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से हैलीकाप्टर द्वारा मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने सम्मेलन में न जाकर पहले ठाकुरजी के चरणों में हाजरी लगाई। इसके बाद सम्मलेन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार पर बांके बिहारी की कृपा है। भाजपा सरकार में व्यापारी और महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं। अगर कोई अपराधी दुस्साहस करेगा तो अंजाम भी भुगतेगा। डबल इंजन की सरकार में तीसरा इंजन निकाय बोर्ड का भी हो, तो प्रगति और तेज होगी।

सीएम ने राधे-राधे और बांके बिहारी की जय से संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा हम सौभाग्यशाली हैं कि ब्रजभूमि में आने का अवसर मिला है। आज उत्तर प्रदेश विकास के नए मॉडल के रूप में आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रही है। 30 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट ब्रजभूमि के विकास से जुड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा ब्रजभूमि को 822 करोड़ की सौगात देकर आनंद की अनुभूति हो रही है। उत्तर प्रदेश में सभी धार्मिक और पवित्र स्थल हैं।

उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने विधानसभा चुनाव में आशीर्वाद दिया। भाजपा के सभी विधायकों को जिताया। इसके लिए आभार व्यक्त करता हूं। अबकी बार नगर निकाय चुनाव में भी ऐसे आशीर्वाद देकर भगवा फहराएं। पिछले पांच साल में ब्रजभूमि की तस्वीर बदली है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बाकी सात नगर निगम को भी जोड़ा। इसमें मथुरा निगम भी है। ट्रैफिक मैनेजमेंट भी किया। भाजपा सरकार में व्यापारी और महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं। अगर कोई अपराधी दुस्साहस करेगा तो अंजाम भी भुगतेगा।

उत्तर प्रदेश सौभाग्यशाली है। मथुरा, अयोध्या, काशी, गंगा यमुना का आशीर्वाद मिल रहा। हमने नगर निगम बनाया। ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया। चुनाव में ब्रज भूमि ने साबित किया कि वह अन्याय के खिलाफ खड़ा है। ब्रज के लोगों के लिए और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए हम एलिवेटेड रोड और रोप वे बना रहे हैं। बाहर से आने वाले यात्रियों को यहां दिक्कत न हो इसके लिए। ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए हम इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम बना रहे हैं।

योगी ने कहा कि हम इसी सिस्टम के तहत कोरोना काल मे पीड़ित लोगों तक पहुंचे। आवास गरीबों के लिए सपना था। अब भाजपा की सरकार में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ गरीबों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेहड़ी व्यवसायी को हमने व्यवस्थित किया है। नौ लाख पटरी दुकानदारों को अबतक व्यवस्थित किया जा चुका है। जल्द और भी व्यवस्था हो रही है। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि यमुना मैया निर्मल होंगी। नमामि गंगे योजना में नाले टेप किये गए हैं। इससे यमुना में गन्दा पानी नहीं जाएगा। हमने सभी विभागों को निर्देश दिए इन कार्यों में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button