उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

उपचुनाव के बाद अब निकाय चुनाव पर भाजपा का फोकस

  • निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर चल रही बैठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उपचुनाव संपन्न हो जाने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी का पूरा फोकस निकाय चुनाव पर है। वैसे नगर निकाय चुनाव में हमेशा भाजपा जीतती रही है, फिर भी पार्टी चुनाव की तैयारियों को कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। भाजपा नगर निगम से लेकर नगर पालिका, नगर पंचायत व सभासदों की एक-एक सीट को जीतने को लेकर मजबूत रणनीति बना रही है।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक चल रही है। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, क्षेत्र व जिला निकाय संयोजक और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं। इस बैठक में निकाय चुनाव को लेकर, आगामी कार्यक्रमों, अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा होगी। बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेशभर के पदाधिकारी भाजपा कार्यालय पहुंच चुके हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। आरक्षण के हिसाब से प्रत्याशियों पर चर्चा की जायेगी। उन्होंने कहा कि नगर निकायों में भाजपा सरकार ने बहुत काम किया है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button