ताज़ा ख़बरदेश

पंजाब के तरनतारन में सरहाली थाने पर राकेट लॉन्चर से हमला

तरनतारन (पंजाब)। पंजाब के तरनतारन जिले के थाना सरहाली के सांझ केंद्र पर शुक्रवार आधीरात बाद 1:00 बजे रॉकेट लॉन्चर जैसा हथियार फेंककर हमला किया गया। इस हमले में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पुलिस स्टेशन की बिल्डिंग को क्षति पहुंची है। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

सरहाली थाना सीमावर्ती जिले में अमृतसर-बठिंडा राजमार्ग पर स्थित है। इसे आरपीजी अटैक माना जा रहा है। यह काफी शक्तिशाली होता है। कहा यह जा रहा है कि यह प्रक्षेपास्त्र पहले कहीं और गिरा। उसके बाद डायवर्ट होकर पुलिस स्टेशन पर आया। मसलन पहले गेट या पिलर को लक्ष्य किया गया, उसके बाद यह बिल्डिंग की तरफ आया। प्रक्षेपास्त्र के टकराने से थाने का शीशे का दरवाजा टूट गया।

सूचना मिलते ही स्थिति का मुआयना करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया। गौरतलब है कि यह वही जगह है जहां पर कुख्यात गैंगस्टर हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का पैतृक घर है। खुफिया एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मई में मोहाली में स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय में रॉकेट से संचालित एक ग्रेनेड फेंका गया था।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button