देशबड़ी खबर

किन्नर समाज ने राहुल गांधी का यात्रा में किया स्वागत

कोटा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा के साथ भीमगंजमंडी पहुंचने पर किन्नर समाज ने करतल ध्वनि से उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर गांधी ने किन्नर समाज के लोगों का हाथ हिला कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। कर्मयोगी सेवा संस्थान के संयोजन में किन्नर प्रमुख तारा देवी राजपुरोहित के प्रतिनिधि दक्षिण किन्नर प्रमुख रीना दीदी समूह ने भीमगंजमंडी थाने के बाहर भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी का जोरदार अभिनंदन गया। संयोजिका अंतर्राष्ट्रीय लोक कलाकार अलका दुलारी कर्मयोगी के नेतृत्व में कलाकारों के साथ किन्नरों द्वारा राष्ट्रीय गीतों पर जमकर नृत्य किया गया।

इस अवसर पर स्वागत राज्य के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल मौजूद थे। किन्नरों ने श्री धारीवाल का भी जोरदार स्वागत किया गया। संस्थान के अध्यक्ष राजाराम जैन कर्मयोगी ने बताया कि राजस्थान सरकार ने किन्नरों के उत्थान के लिये 10 करोड़ रुपए का बजट जारी किया गया है। कोटा के जिला कलक्टर ने गत 20 नवंबर को ट्रांसजेंडर दिवस मनाते हुए सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक ओम प्रकाश तोषनीवाल के निर्देशन में जिला कलक्ट्री में किन्नरों को आमंत्रित कर सम्मानित करते हुए उनके साथ भोजन किया था।

सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के मंत्री टीकाराम जूली ने कर्मयोगी के नेतृत्व में अलवर में किन्नरों को आमंत्रित कर सम्मानित किया था। इसके लिये राहुल गांधी को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए किन्नरों ने धन्यवाद पत्र की प्रतिलिपि श्री धारीवाल ने यात्रा में सम्मिलित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अधिकारियों के माध्यम से उपलब्ध करवाई।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button