उत्तर प्रदेशलखनऊ

उपचुनाव : आजम के गढ़ में खिला कमल तो मैनपुरी में सपा को मिली बड़ी जीत

  • अखिलेश की पत्नी व सपा उम्मीदवार डिम्पल यादव को मिले छह लाख से अधिक वोट
  • खतौली विधान सभा सीट पर रालोद के मदन भैया ने मारी बाजी

लखनऊ। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में तीनों सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिम्पल यादव ने जीत दर्ज की है। दो विधान सभा सीटों पर हुए उपचुनाव में रामपुर विधान सभा सीट पर कमल खिला है, तो मुजफ्फरनगर की खतौली विधान सभा सीट पर सपा-रालोद गठबंधन ने जीत दर्ज की है।

मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने बड़ी जीत दर्ज की है। डिंपल यादव को मैनपुरी में छह लाख 18 हजार 120 मत प्राप्त हुए हैं। उन्हें 64.08 फीसदी मत मिले हैं। वहीं दूसरे स्थान पर रहे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य को तीन लाख 29 हजार 659 मत प्राप्त हुए। भाजपा को इस सीट पर 34.18 फीसदी वोट मिले। मैनपुरी में 6125 मतदाताओं ने नोटा का बटन भी दबाया है।

आयोग ने उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर भी परिणाम घोषित कर दिए हैं। आयोग के मुताबिक मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर रालोद के उम्मीदवार मदन भैया ने जीत दर्ज की है। उन्हें 97 हजार 139 वोट मिले हैं। यह कुल मतदान का 54.04 प्रतिशत है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार राजकुमारी 74 हजार 996 मत हासिल कर दूसरे पायदान पर रही हैं। यह सीट पहले भाजपा के पास थी। विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द होने से यह सीट रिक्त हुई थी। रिक्त हुई इस सीट पर भाजपा ने राजकुमारी को उम्मीदवार बनाया। उन्हें सफलता नहीं मिल पाई।

रामपुर विधानसभा सीट पर पहली बार कमल खिला है। यह भाजपा के लिए खुशी की बात है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर में पहली बार कमल खिलने के लिए उम्मीदवार को बधाई दी और जनता के प्रति अभार जताया है। यहां भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने 81 हजार 432 मत हासिल करके जीत दर्ज की है। उन्हें 62.06 प्रतिशत मत मिले हैं। दूसरे पायदान पर रहे समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आसिस राजा को 47 हजार 296 वोट हासिल हुए हैं। यह कुल मतदान का 36.05 फ़ीसदी रहा है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button