उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमैनपुरी

मैनपुरी का चुनाव परिणाम 2024 के लिए संदेश: अखिलेश यादव

  • मैनपुरी की जीत नेताजी को समर्पित: डिम्पल यादव

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी की जीत आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बड़ा संदेश है। यह जीत जहां मैनपुरी के कार्यकर्ताओं की जीत है वहीं नेताजी को समर्पित जीत है। यह जीत नकारात्मक राजनीति करने वालों को पीछे छोड़ने का काम किया है। इसके लिए मैं मैनपुरी की जनता को धन्यवाद देता हूंँ। अखिलेश यादव गुरुवार को मैनपुरी में चुनाव परिणाम आने के बाद आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

अखिलेश यादव ने कहा कि नकारात्मक राजनीति कभी सफल नहीं हो सकती। नेताजी ने सभी को जोड़कर भाईचारे की राजनीति की है उसका समर्थन जनता ने किया है। नेताजी ने जिस तरह से मैनपुरी में विकास किया था, हम समाजवादी लोग मिलकर उस काम को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर में पहले वोट नहीं डालने दिया। उसके बाद भी जनता ने मतदान किया। अगर प्रशासन जबर्दस्ती नहीं करता तो रामपुर में भी जीत होती। हमारे तमाम नेताओं को पुलिस रातभर ढूंढ़ती रही। सपा अध्यक्ष ने कहा कि हम और शिवपाल चाचा एक छत के नीचे आ गये हैं, अब हम लोग मिलकर पार्टी के लिए काम करेंगे।

मैनपुरी की जीत नेताजी को समर्पित

मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा की विजयी प्रत्याशी डिम्पल यादव ने कहा कि मैनपुरी ने आज इतिहास रचा है। यह जीत नेताजी को समर्पित। समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को,बूथ प्रभारियों, सेक्टर प्रभारियों और सभी कार्यकर्ताओं और मैनपुरी लोकसभा की जनता का धन्यवाद।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button