उत्तर प्रदेशलखनऊ

लोगों को स्वच्छ नगरीय जीवन मिले, इसके लिए सरकार कर रही प्रयास : एके शर्मा

  • नगर विकास मंत्री ने कूड़ा स्थल के सुंदरीकरण का किया निरीक्षण

लखनऊ। प्रदेश का वातावरण अच्छा हो, लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ नगरीय जीवन मिले, इसके लिए प्रदेश सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। प्रदेश के सभी निकायों से कूड़ा स्थलों एवं गंदगी के ढेर को समाप्त किया जा रहा है। विगत 75 घंटों के अभियान में ऐसे कूड़ा स्थलों को हटाने का ऐतिहासिक कार्य किया गया। इससे नागरिकों को गंदगी से मुक्ति मिली है। ये बातें नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कही।

नगर विकास मंत्री लखनऊ के मखदूमपुर मलेशिया मऊ गांव में साफ किए गए कूड़ा स्थल के सुंदरीकरण का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने उन्हें बताया कि यह क्षेत्र अभी नगर निगम की सीमा में शामिल हुआ है और यह लखनऊ नगर निगम का अंतिम छोर भी है, जहां पर जाकर सफाई का कार्य किया गया है।

एके शर्मा ने सभी निकाय अधिकारियों से कहा है कि सफाई का कार्य एवं कूड़ा स्थलों व गंदगी को हटाने का कार्य अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसे निरंतर बनाए रखना है, जिससे कि शहरी जीवन एवं वातावरण में अमूल चूल परिवर्तन हो सके। उन्होंने कहा कि सभी निकाय अपने यहां के चौराहों का सुंदरीकरण कराएं, जेब्रा क्रॉसिंग एवं डिवाइडर की पेंटिंग कराएं, चौराहों से अवैध होर्डिंग,बैनर को भी शीघ्र हटाया जाए।

स्थानीय लोगों ने मंत्री जी को बताया कि इस स्थान पर बहुत गंदगी रहती थी। यहां पर सांस लेना और यहां से निकलना मुश्किल होता था। मंत्री ने कहा कि यह स्थान दोबारा कूड़ा स्थल के रूप में परिवर्तित न हो, इसके लिए स्थानीय लोगों कोभी प्रयास करने होंगे। इस पर स्थानीय निवासी राजेश यादव ने साफ सफाई व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी ली।

एके शर्मा ने कहा कि हमारे सफाई कर्मी प्रातः 5:00 बजे से उठकर शहर के वातावरण को साफ सुथरा बनाने का प्रयास करते हैं। इसमें सभी शहरवासियों का भी सहयोग जरूरी है। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की है कि साफ-सफाई में अपना सहयोग प्रदान करें।

महापौर लखनऊ संयुक्ता भाटिया ने कहा कि प्रदेश का नगरीय परिवेश मंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और नगरों का तेजी से विकास हो रहा है। अभी लखनऊ शहर को स्वच्छ वायु के लिए देशभर में प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि यहां के 142 कूड़ा स्थलों को भी साफ कर दिया गया है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button