उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी विधानसभा: सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष पर जमकर बरसे योगी

  • अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि पहले उत्तर प्रदेश का मतलब दंगे वाला, देश के विकास में बाधक बनने वाला प्रदेश के रूप में पहचान थी। लेकिन पिछले साढ़े पांच सालों में यूपी ने खुद को विकास के साथ जोड़ा। कोरोना कालखंड इसका उदाहरण है। 40 लाख श्रमिक बाहर से वापस यूपी पहुंचे तो उनकी स्किल मैपिंग की गई। रोजगार से जोड़ा गया।

योगी ने कहा कि बेहतरीन कानून व्यवस्था लागू करके देश को एक नया मॉडल दिया। दो करोड़ से अधिक ग्रामीणों को शौचालय, एक करोड़ से अधिक बिजली कनेक्शन, कोविड काल में 15 करोड़ लोगों को राशन पहुंचाना सरकार की कार्य प्रणाली को प्रदर्शित करता है। डबल इंजन की सरकार ने जीवन और जीविका, दोनों बचाने का कार्य किया। यूपी इज ऑफ डूइंग बिजनेश में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

अनुपूरक बजट पर बोलते हुए कहा कि यूपी जैसे राज्य का 2022-23 का बजट करीब साढ़े छह लाख करोड़ पहुंच गया है। छह लाख 15 हजार करोड़ के बजट के बाद 33 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया। जिन राज्यों की आबादी कम है, वे घाटे का बजट पेश करते हैं। यूपी सरप्लस राजस्व वाला प्रदेश है।

देश की अर्थव्यवस्था का इंजन बनेगा उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का इंजन बनेगा। आज यूपी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश है। एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमि वाला प्रदेश बनाने के लिए काम किया जा रहे है। पांच सालों में साढ़े चार लाख करोड़ से अधिक के निवेश आये हैं।

फरवरी 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जा रहा है। नेता सदन ने यूपी में निवेश करने वाली कई कंपनियों के नाम भी लिए। एमएसएमई हमारे लिए बहुत बड़ी ताकत बन गया है। आज यूपी से एक लाख 56 हजार करोड़ का निवेश हुआ है। 2017 में करीब 80 हजार करोड़ निवेश होता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का विजन लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। जनता के मन में सरकार के प्रति विश्वास पैदा हुआ है। हमने बिना भेदभाव के जनता के लिए काम किया है। सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। हर एक व्यक्ति को कामबार बनाने का प्रयास किया गया। यूपी डेटा सेंटर का हब बन रहा है। पहली डिस्प्ले यूनिट चीन से यूपी में आई। यूपी के कोविड प्रबंधन को सभी ने सराहा है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button