उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमैनपुरी

नेता जी के आशीर्वाद से ही मैनपुरी जीतेगी भाजपा: सीएम योगी

मैनपुरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज समाजवादी पार्टी (सपा) के गढ़ मैनपुरी में अखिलेश यादव और उनके परिवार पर जमकर गरजे। उन्होंने करहल के नरसिंह इंटर कॉलेज में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैनपुरी की इस पावन धरती ने सदैव नया इतिहास बनाया है। ऋषि-मुनियों की परंपरा से जुड़ी यह धरती हमेशा पूजनीय रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 2019 में ही नेता जी ने संसद में आशाीर्वाद लिया था उसका ही परिणाम था कि आजमगढ़ और रामपुर में उपचुनाव भाजपा जीती। इस बार फिर से नेता जी का सपना पूरा होने जा रहा है। मैनपुरी अपनी पौराणिक और ऐतिहासिक परंपरा के लिए जानी जाती रही है। मैनपुरी और इटावा के लोगों के सामने कुछ लोगों ने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था।

योगी ने समाजवादी पार्टी को परिवारवादी पार्टी बताते हुए जमकर हमला बोला। कहा कि अन्नदाता किसानों को शासन से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित कर दिया गया था। कुछ लोग अपने आपको समाजवादी और सेक्युलर कहते हैं, वह परिवारवाद से उभर नहीं पा रहे है। राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव से लेकर सांसद और विधायक सब परिवार के चाहिए।

कोरोना काल में नहीं दिखे अखिलेश

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंत्र है ‘सबका साथ और सबका विकास’ किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं। यही मंत्र है जो लोककल्याण का कारण बन रहा है। कोरोना काल में फ्री में टेस्ट, उपचार, वैक्सीन और राशन देने का काम किया। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश कोरोना में हालचाल लेने नहीं आए थे। यह आपके साथ संकट में नहीं खड़े रहे सकते, यह अब आपको इमोशनल करके बहकाने आए हैं।

सपा परिवार के बन गए बंगले

प्रदेश में सपा की सरकार चार-चार बार रही, इनके अपने-अपने बंगले बन गए लेकिन इटावा-मैनपुरी में गरीबों के आवास नहीं बन पाए। इनके शासन काल में गरीबों का राशन माफिया हड़प जाते थे। डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में पैतालीस लाख लोगों को आवास उपलब्ध करवाए हैं। यूपी के गरीब के पास अपना आवास होगा।

नौकरी निकलते ही वसूली में लग जाते थे चाचा-भतीजे

योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश और शिवपाल यादव के एक होने पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महाभारत के यह लोग चाचा-भतीजा लोग नौकरी निकलते ही वसूली पर निकल पड़ते थे। वसूली यह लोग करते थे और बदनाम इटावा-मैनपुरी के लोग होते थे। आज यूपी में बेरोजगार युवाओं को बिना कोई भेदभाव के नौकरी मिलती है। गरीबों की संपत्ति पर कब्जा करने वाले माफियाओं की सम्पत्ति जब्त कर उस पर गरीबों के आवास बना रहे हैं। विधानसभा चुनाव में तमाम अफवाहों और गरीबों की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले को ब्याज सहित भुगतना पड़ेगा।

चाचा को बना दिया घड़ी का पेंडुलम

योगी ने कहा कि अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल की स्थिति घड़ी के पेंडुलम जैसी कर दी है। पेंडुलम का कोई लक्ष्य नहीं होता है। बेचारे को कुर्सी तक नहीं दी थी। कुर्सी के हत्थे पर बैठा दिया था। अखिलेश ने चाचा को फुटबॉल बना दिया है। चुनाव के समय नाते-रिश्तेदारी निकाल कर वोट मांगने वाले नहीं, ईमानदारी से मैनपुरी के विकास के लिए खड़ा होने वाले ही मैनपुरी का विकास कर सकते हैं। समाजवादियों का बस चलता तो यह लोग गरीबों की पेंशन तक हड़प जाते।

गरीब की संपत्ति कब्जा करने वाले आज घबराते हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेशेवर खनन माफिया, भूमाफिया कभी गरीबों की संपत्ति पर कब्जा करते थे। आज उन्हें पता है किसी गरीब की संपत्ति पर कब्जा करेंगे तो बाप-दादा की बनाई हुई संपत्ति भी खो बैठेंगे। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था है।

रघुराज शाक्य ने नहीं मांगा पद, लगन देखकर बनाया उम्मीदवार

मुख्यमंत्री ने कहा कि रघुराज अपने क्षेत्र के विकास के लिए काम करते रहे। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कोई पद की मांग नहीं की। वह सामान्य कार्यकर्ता की तरह काम करते रहें और भाजपा ने उनकी लगन को देखकर उन्हें मैनपुरी से उसके विकास के लिए प्रत्याशी बनाया है। मैनपुरी में सदर और भोगांव विधानसभा में जीते भाजपा के विधायक विकास कर रहे हैं। मंच पर भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य, केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, उप्र के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, विधायक सरिता भदौरिया के साथ अनेक भाजपा नेतागण उपस्थित रहें।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button