ताज़ा ख़बरदेश

धमकी भरा पत्र मिलने के बाद इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम स्थल बदला

  • गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
  • मामले में करनाल से एक युवक हिरासत में

इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद उनकी भारत जोड़ो यात्रा के इंदौर में होने वाले कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब यात्रा के दौरान राहुल गांधी वैष्णव कॉलेज परिसर में रात्रि विश्राम करेंगे। पहले रात्रि विश्राम खालसा कॉलेज परिसर में करने वाले थे।

वहीं, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है और सरकार इसको लेकर प्रतिबद्ध है। कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर से महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश करेगी और अगले दिन 24 नवंबर को यह यात्रा इंदौर पहुंचेगी। इसके बाद इंदौर से होते हुए यात्रा उज्जैन जाएगी। पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी रात्रि विश्राम खालसा कॉलेज में करने वाले थे। कॉलेज के बड़े मैदान में ठहरने की तैयारियां भी प्रारंभ हो गई थीं। मगर अब यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव करते हुए रात्रि विश्राम खालसा कॉलेज के सामने स्थित वैष्णव कॉलेज परिसर में होगा।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेश चौकसे ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खालसा कॉलेज परिसर में अब सांस्कृतिक गतिविधियां और अन्य कार्यक्रम होंगे। खालसा कॉलेज में रात्रि विश्राम की तैयारियां और अन्य कार्यक्रम एक साथ करने में स्थान की समस्या सामने आ रही थी, इसलिए जगह बदली गई है।

वहीं, राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सुरक्षा चूक जैसी बात आ कहां से रही है। इंदौर के जिस खालसा कॉलेज में राहुल गांधी का कार्यक्रम तय किया गया। दस दिन पहले स्थिति बिगाड़ने के लिए वहां कौन गया था। क्यों उनके जख्मों को हरा किया गया। सिख संगत में जाकर इस तरह के वातावरण का निर्माण क्यों किया। कमलनाथ ने ऐसा क्यों किया, यह भी राहुल गांधी को सोचना चाहिए। छिंदवाड़ा जाकर मंदिर और मूर्ति बनवाई, फिर टुकड़े-टुकड़े कर दिए। हर जगह जाकर वे इस तरह आवेश की स्थिति क्यों पैदा कर रहे हैं। मुझे तो लगता है कि कमलनाथ नहीं चाहते हैं कि मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा हो, इसलिए बार-बार सुरक्षा की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है और सरकार ने इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।

करनाल से एक युवक हिरासत में

भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में शुरू होने से पहले शुक्रवार को इंदौर में एक पत्र मिला था। इसमें राहुल की यात्रा के दौरान इंदौर में बम विस्फोट करने और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को गोली मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में मध्य प्रदेश की पुलिस ने पंजाब के करनाल से एक युवक को हिरासत में लिया है।

जिस कागज पर हाथ से धमकी भरे शब्द लिखे हैं, उसमें एक युवक की तस्वीर लगी है। उस पर अमनदीप सिंह (25) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी मकान नंबर 52 ब्लाक नंबर एक नर्सिंग करनाल छपा है। यह युवक करनाल के नर्सिंग का है और टैक्सी चलाता है। करनाल के एसपी गंगाराम पूनिया का कहना है कि किसी व्यक्ति का पहचान पत्र प्राप्त हुआ है। जांच कर रहे हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button