कारोबार

अलग-अलग रिचार्ज का झंझट खत्म! डाउनलोड करें ये App, मात्र 59 रुपये के सिंगल रिचार्ज में देंखे 25 OTT

भारत के अग्रणी मनोरंजन वितरण मंचों में से एक, टाटा प्ले (पूर्व में टाटा स्काई) ने आज अपने ओटीटी मनोरंजन ऐप, टाटा प्ले बिंज़ के विस्तार की घोषणा की, जिसके साथ स्मार्टफोन के उपयोगकर्ताओं को इसकी सदस्यता डीटीएच सदस्यता लिए बिना मिल सकेगी। टाटा प्ले बिंज़ एप्लीकेशन भारत में विभिन्न ओटीटी मंचों से मनोरंजन संकलित कर इसे एक पर्दे पर प्रस्तुत करती है। इसके द्वारा सदस्यों को 17 स्ट्रीमिंग ऐप्स से फिल्मों, टीवी सीरीज़, और वेब ओरिज़नल्स एवं खेले जा रहे खेलों का सबसे बड़ा संग्रह एक ही सेवा में मिलता है।

मनोरंजन तलाशना आसान बनाने और भिन्न-भिन्न सदस्यताएं लेने का झंझट खत्म करने के लिए टाटा प्ले बिंज़ केवल 59 रु. प्रतिमाह के शुरुआती मूल्य से सदस्यता प्रदान कर रहा है, जिसके साथ सदस्यों को उनकी सदस्यता योजना के अनुरूप लोकप्रिय राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय ऐप्स से श्रेष्ठ मनोरंजन प्राप्त हो सकेगा। यह मंच जल्द ही 25 और ऐप्स की सेवाएं प्रदान करने लगेगा और फिर आने वाले महीनों में आठ अन्य ऐप्स की सेवाएं भी शुरू करेगा।

नया टाटा प्ले बिंज़ डिज़्नी+ हॉटस्टार, ज़ी5, वूट सलेक्ट, सोनीलिव, एमएक्स प्लेयर, होईचोई, नम्मा फ्लिक्स, चौपाल, प्लैनेट मराठी, सन नैक्स्ट, वूट किड्स, ईरोज़ नाउ, हंगामा प्ले, शेमारूमी, एपिकऑन, डॉक्युबे, और क्योरियोसिटी स्ट्रीम जैसे लोकप्रिय ऐप्स से 12 भाषाओं में मनोरंजन प्रदान करेगा। इसके द्वारा दी जाने वाली आगामी सेवाओं में ऐप्पल टीवी+, लॉयन्सगेट प्ले, ट्रैवलएक्सपी, शॉर्ट्स टीवी, रीलड्रामा, मनोरमा मैक्स, तरंग प्लस, कूडे आदि शामिल हैं। टाटा प्ले डीटीएच के सदस्यों को नेटफ्लिक्स की संयुक्त प्लान और बिंज़ पर अतिरिक्त सदस्यता के साथ एमेज़ॉन प्राईम वीडियो भी उपलब्ध हैं।

टाटा प्ले के एमडी एवं सीईओ, हरित नागपाल ने कहा, ‘‘आज भारत में लगभग 70+ ओटीटी सेवाएं 450 मिलियन से ज्यादा उपभोक्ताओं को सेवाएं देती हैं। इनमें से 90 मिलियन से ज्यादा सदस्यताएं सशुल्क हैं। सदस्यों की संख्या का वितरण और भी कम तब हो जाता है, जब हर उपभोक्ता को भिन्न-भिन्न ओटीटी सेवाओं की सदस्यता लेनी पड़ती है। ओटीटी सदस्यता की वृद्धि की सबसे बड़ी बाधाएं उपलब्धता, पहुँच और किफायत हैं। हमारे संकलित ओटीटी मंच, बिंज़ के द्वारा हम इन समस्याओं का समाधान प्रस्तुत कर रहे हैं। 17 ओटीटी प्रदाताओं द्वारा मनोरंजन + गेमिंग आज सभी सदस्यों को उपलब्ध हैं, और इन्हें 59 रु. के शुरुआती मासिक मूल्य के साथ एक ही सदस्यता में एक एकीकृत समाधान द्वारा उपयोग किया जा सकता है।

टाटा प्ले बिंज़ उपभोक्ताओं के लिए मनोरंजन को आसान बनाता है और हमारे ओटीटी साझेदारों की सदस्यता का विस्तार करता है।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘भारत मूल्य के प्रति सतर्क बाजार है और मूल्य समय एवं पैसे का गुणक होता है। जिस प्रकार टाटा प्ले डीटीएच विभिन्न प्रसारणकर्ताओं द्वारा चैनलों का मनोरंजन टेलीविज़न के दर्शकों तक पहुँचाता है, उसी प्रकार टाटा प्ले बिंज़ विभिन्न ओटीटी सेवाओं द्वारा पेश किए जाने वाले मनोरंजन को देश में डिजिटल दर्शकों तक पहुँचाएगा।’’

टाटा प्ले बिंज़ फ्रीमियम मॉडल में काम करता है, जिसमें कोई भी व्यक्ति बिंज़ ऐप अपने मोबाईल फोन में डालकर सभी साझेदार ओटीटी सेवाओं के निशुल्क मनोरंजन का आनंद ले सकता है; और केवल 59 रु. प्रतिमाह का शुरुआती सदस्यता शुल्क देकर प्रीमियम मनोरंजन बिना विज्ञापन के भी देख सकता है। एक सदस्यता लेकर 2 से ज्यादा उपकरणों पर कार्यक्रम एक साथ देखे जा सकते हैं। उपभोक्ताओं को व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करने और अलग-अलग ऐप्स को तलाशने में लगने वाला समय कम करने के लिए ‘सार्वभौम खोज’, ‘भाषा की प्राथमिकता’ और ‘अपनी खुद की बिंज़ सूची बनाएं’ जैसे विकल्प ऐप की मुख्य विशेषताओं में दिए गए हैं।

मनोरंजन को और ज्यादा झिंगालाला बनाने के लिए टाटा प्ले का करीना कपूर खान, सैफ अली खान, आर माधवन और प्रियमणि जैसे कलाकारों के साथ गठबंधन जारी है, जो इस अभियान में दिलचस्प और दैनिक किरदारों के रूप में टाटा प्ले की खूबियों को दर्शकों के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। टाटा प्ले के मार्केटिंग अभियान का उद्देश्य इन त्योहारों पर विभिन्न संपर्क बिंदुओं के माध्यम से पूरे देश में भिन्न-भिन्न ग्राहकों तक पहुँचना है।

इस गठबंधन के बारे में सैफ अली खान ने कहा, ‘‘आज हमारे दर्शक विकसित हो चुके हैं, और विभिन्न कार्यक्रमों, फिल्मों, शैलियों और भाषाओं में उनकी अपनी पसंदें हैं। कई सारी ओटीटी सेवाएं हमारे समय का सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन प्रस्तुत कर रही हैं, इसलिए यह बहुत ही अद्भुत और रोमांचक है कि टाटा प्ले बिंज़ दर्शकों को एक ही क्लिक में 17 ओटीटी सेवाओं का मनोरंजन उपलब्ध करा रहा है। यह प्रयास सराहनीय है, और मुझे टाटा प्ले द्वारा लाई गई इस क्रांति का हिस्सा बनने की खुशी है।’’

करीना कपूर खान ने बताया, ‘‘मुझे अपनी पसंदीदा फिल्में और सीरीज़ अपने परिवार के साथ लगातार बैठकर देखना पसंद है, लेकिन ढेर सारे विकल्पों में जाकर खोजना काफी बोर हो सकता है – इसलिए मेरी तरह टाटा प्ले बिंज़ देखिए और मनोरंजन की अपनी सारी फिक्र दूर कीजिए। इतनी सारी ओटीटी सेवाओं का मनोरंजन एक ही ऐप में प्रदान करने का टाटा प्ले का प्रयास विलक्षण है; मैं तो पर्दे से हट ही नहीं पाती। टाटा प्ले के साथ मेरे गठबंधन के साथ ही मैं उनके नए अभियान का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूँ और टाटा प्ले बिंज़ पर अगला कार्यक्रम देखने को उत्सुक हूँ।’’

हर मूल्य में, हर पर्दे पर, कभी भी और कहीं भी मनोरंजन प्रदान करने के अपने मिशन के साथ टाटा प्ले, बिंज़ के माध्यम से विभिन्न तरह का ओटीटी मनोरंजन आसानी से उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत जरूरत के अनुरूप प्रदान कर रहा है। नए टाटा प्ले बिंज़ का अनुभव लेने के लिए डीटीएच की सदस्यता लेने की जरूरत नहीं है। इसके लिए ऐप को डाउनलोड करें या www.TataPlayBinge.com पर जाएं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button