उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक

लखनऊ। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक बनी हुई है। विशेषज्ञों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। मेदांता अस्पताल के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही है। वह अभी भी जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं।

इस बीच उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मेदांता पहुंचकर मुलायम सिंह का हाल जाना। वह करीब आधा घंटे तक अस्पताल में मौजूद रहे। इस दौरान सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार नेताजी की सेहत को लेकर चिंतित है। इस मुलाकात के बाद प्रो. यादव ने राज्य सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नेताजी सबके नेता हैं। ऐसे समय में उत्तर प्रदेश सरकार साथ खड़ी है। इससे राजनीति में बेहतर संदेश जाता है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार से ही अस्पताल में मौजूद हैं। वह पिता के सेहत को लेकर डॉक्टरों से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से अपील की है कि वे नेताजी के स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें। मुलायम सिंह के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पार्टी एवं देशभर में उनके शुभचिंतकों द्वारा हवन-पूजन और प्रार्थना कर स्वास्थ सुधार एवं लम्बी उम्र की कामना की जा रही है।

बीते दिनों मुलायम सिंह को यूरिन संक्रमण के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या काफी बढ़ गई थी। उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। इसके चलते मेदांता अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में शिफ्ट किया गया था, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button