देश

राष्ट्रपति ने दो विश्वविद्यालयों सहित 42 को प्रदान किए एनएसएस पुरस्कार

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दो विश्वविद्यालयों सहित 42 लोगों को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आयोजित समारोह में दो विश्वविद्यालयों, दस एनएसएस यूनिट के कार्यक्रम अधिकारियों और 30 एनएसएस वॉलंटियर को वर्ष 2020-2021 के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए। प्रथम पुरस्कार तमिलनाडू के अन्ना विश्वविद्यालय और द्वितीय पुरस्कार तेलंगाना के काकतीय विश्वविद्यालय को प्रदान किया गया। अन्ना विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. वेलराज और कार्यक्रम समन्वय डॉ. आर. रमेश ने पुरस्कार ग्रहण किया। तेलंगाना के काकतीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर थातीकोंडा रमेश और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुनकारी ज्योति ने पुरस्कार ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि प्रथम पुरस्कार के तहत कार्यक्रम समन्वय को रजत पदक, प्रमाण पत्र और वाइस चांसलर को ट्राफी तथा पांच लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है जबकि द्वितीय पुरस्कार में कार्यक्रम समन्वय को रजत पदक, प्रमाण पत्र और वाइस चांसलर को ट्राफी तथा तीन लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है। पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक, युवा मामलों के सचिव संजय कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। युवा मामले और खेल मंत्रालय का युवा मामले विभाग हर साल राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान करता है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button