अन्य

धूमधाम से मनाई गई देवशिल्पी विश्वकर्मा की जयंती

  • लखनऊ में जगह-जगह हुए हवन-पूजन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देवशिल्पी विश्वकर्मा भगवान की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। भक्तों ने हवन-पूजन कर और प्रसाद वितरण किया। इस दौरान भजन भी गए गए। निर्माणधीन इमारतों, वर्कशॉप व विभिन्न प्रतिष्ठानों पर राज मिस्त्री, बढ़ई, लोहार आदि कामगारों ने हर्षोल्लास से भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया।

सुल्तानपुर रोड, अहिमामऊ स्थित शनिधाम में श्री विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना कर भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मन्दिर के संस्थापक बद्री नारायण, मनोज राय, नरेन्द्र अग्रवाल, जमना प्रसाद, अनिल राज, आशीष प्रजापति, यतीश, हर्षित, यश, सिद्धान्त, शोभित, अनिस, आदित्य राज, चांद मियां, मनोज, दिनेश, राजा गुप्ता, फरहान आदि के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

वहीं न्यू हैदराबाद स्थित एक निर्माधीन इमारत में कामगारों ने धूमधाम से पूजा की। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए। सुबह भगवान का पूजन किया। उसके बाद हवन हुआ। काफी लोगों ने हवन में आहुतियां डाली। अंत में भंडारा हुआ। इसके अलावा गोमती नगर स्थित नगर निगम के आर.आर. विभाग, परिवहन विभाग की वर्कशाप, जलकल विभाग सहित अन्य सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में भजगवा की जयंती मनाई गई।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button