ताज़ा ख़बरदेश

अपार ऊर्जा के स्रोत, व्यक्तित्व के धनी और पथ प्रदर्शक हैं प्रधानमंत्री मोदी : गिरिराज सिंह

  • जन्म दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर छा गए नरेन्द्र मोदी

पटना/बेगूसराय। शनिवार को पूरा देश एक ओर शिल्प देव बाबा विश्वकर्मा पूजन उत्सव मना रहा है। दूसरी ओर आधुनिक भारत के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस की धूम मची हुई है। भाजपा इस अवसर पर शनिवार से सेवा पखवाड़ा शुरु कर रही है।

टि्वटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप सहित तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छाए हुए हैं। साधारण भाजपा कार्यकर्ता से लेकर केंद्रीय मंत्री तक प्रधानमंत्री को जन्म दिवस की बधाई दे रहे हैं।

केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने बधाई देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर काम करने वाले, अपार ऊर्जा के श्रोत, भारत में विकास की नई धारा देने वाले, प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी और हमारे पथप्रदर्शक हैं।

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। गिरिराज सिंह ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक ओर सर्वांगीण विकास कर रहा है तो दूसरी ओर विश्व गुरु बनने के पथ पर अग्रसर है।

भाजपा मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने बधाई और शुभकामना देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रसेवा और जनहित को सर्वोपरि रखने वाले सच्चे कर्मयोगी, आदर्शवादी राजनेता हैं।

सांसद प्रतिनिधि और वरिष्ठ भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा है कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी रन्तिदेव के प्रतिरूप सेवा, संस्कार, सारस्वत संस्कृति,सुचिता, सहयोग, समन्वय, विकास एवं राष्ट्रवाद के पथ के अथक पथिक हैं।

भाजपा के बेगूसराय जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने कहा है कि सहज और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी भारत के सफलतम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हृदयगत बधाई। देश का सौभाग्य है कि आप जैसे दूरदर्शी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। अंत्योदय के प्रति आपका संकल्प हमारे लिए अपार प्रेरणा का स्त्रोत है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button