उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबहराइच

भूख से तड़प रही थीं छात्राएं, रसोई में ताला, स्कूल में डीएम ने बच्चों को खुद परोसा खाना

बहराइच जिले में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बभनी में रविवार को सफाईकर्मी व लिपिक के जिम्मे स्कूल छोडकर प्रधानाचार्य समेत सभी जिम्मेदार रसोईघर में ताला जड़कर एक साथ गायब हो गए। भनक लगते ही डीएम डॉ. दिनेश चंद्र विद्यालय पहुंचे। रसोई का ताला खोलवाया और भूख से बिलख रही छात्राओं को अपने हाथों भोजन परोसकर खिलाया। लापरवाह शिक्षकों का वेतन व संस्था का भुगतान रोक दिया है। सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है। बड़ी कार्रवाई की तैयारी हो रही है।

समाज कल्याण विभाग की ओर से ब्लॉक क्षेत्र रिसिया के बभनी में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय संचालित हो रहा है। यहां छात्राओं को आवासीय शिक्षा मुहैय्या कराई जा रही है। रविवार को विद्यालय में कार्यरत प्रधानाचार्य डॉ. संदीप त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्र, फार्मासिस्ट आलोक कुमार तिवारी, सफाई कर्मी सावित्री देवी व रीना देवी, वार्डेन कल्पना सैनी समेत सभी जिम्मेदार एक साथ गायब हो गए। भोजन का समय बीतने के बाद भी रसोई का ताला नहीं खोला गया।

एक बजे तक भोजन न मिलने से भूखी छात्राएं बिलखने लगी। इसकी जानकारी डीएम को हुई, बिना देर किए वे सीधे स्कूल पहुंचे। यहां का नजारा देखकर वे दंग रह गए। भोजनावकाश का समय बीतने पर भी रसोई का ताला नहीं खुला और न ही छात्राओं को भोजन वितरित किया गया था। मौजूद  कनिष्ठ लिपिक विनोद को कड़ी फटकार लगाई।

छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना। सभी छात्राओं को डीएम ने रसोई में तैयार भोजन को परोस कर खिलाया। डीएम के हाथों खाना खाकर छात्राएं खुश हुई। ड्यूटी पर मौजूद मिली गार्ड मीना, जयकोरा, धोबी, सफाई कर्मी गीता देवी व रिंकू, प्लम्बर निसार हुसैन से जानकारी ली। सामने आई लापरवाही से तल्ख हुए डीएम ने सभी अनुपस्थित शिक्षक व कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। भोजन व्यवस्था के लिए नामित संस्था नव प्रयास का एक दिन का भुगतान काटने के लिए समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए हैं।

रसोई में मिली गंदगी, बदहाल व्यवस्था से रूबरू हुए डीएम

आश्रम पद्धति में भोजन से लेकर शिक्षण व सफाई व्यवस्था की असली चेहरा रविवार को औचक निरीक्षण में डीएम को दिखा। रसोई में मक्खियां भिनभिनाती मिलीं। गंदगी के बीच भोजन तैयार किया गया। परिसर में साफ-सफाई बदहाल मिली। बदहाल व्यवस्थाओं से रूबरू हुए डीएम ने कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

सब्जी से पनीर गायब, तैर रहा सोयाबीन

डीएम ने छात्राओं के लिए निर्धारित मेन्यू व दोपहर भोजन के लिए निर्धारित समय की जांच की। भोजन का समय 12 से 12: 40 बजे तक निर्धारित है। मेन्यू के हिसाब से तैयार किए गए भोजन की गुणवत्ता भी ठीक नहीं मिली। सब्जी में नाम की पनीर मिली तो सोयाबीन तैर रहे थे। सलाद का अता-पता नहीं रहा। डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को व्यवस्था ठीक कराने की चेतावनी दी है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button