उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर ब्यूरोक्रेसी में हलचल, 13 IAS अफसरों का तबादला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर से जबरदस्त हलचल हुई है. शासन ने 13 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों (Senior IAS officers transferred) को इधर से उधर कर दिया है. जिस में कई महत्वपूर्ण अधिकारी हैं. हाल ही में बुलंदशहर विकास प्राधिकरण (Bulandshahr Development Authority) से हटाकर प्रतीक्षारत की गई. आईएएस ऑफिसर को भी पोस्टिंग दे दी गई है. इसके अलावा कई जिलों में बड़े अफसरों को नई तैनाती मिल गई है. ब्यूरोक्रेसी में ऐसी ही हलचल होती रहेगी.

बुलंदशहर के उपाध्यक्ष पद से हटाई गई दीक्षा को श्रम विभाग में सचिव बनाया गया है. श्रम विभाग श्रम विभाग से भूतल खनिकर्म विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव रहे जगदीश को हाल ही में विवादों में घिरने वाले मेडिकल सप्लाई विभाग में तैनात किया गया है. अजय कुमार द्विवेदी को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है चर्चित गौर को आगरा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है. शैलेश कुमार को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है. जुनेद अहमद को मुख्य विकास अधिकारी झांसी बनाया गया है.

जैन को मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद बनाया गया है. आलोक कुमार को सचिव लोक सेवा आयोग बनाया गया है. गुंजन द्विवेदी को मुख्य विकास अधिकारी कुशीनगर बनाया गया है. जैन को मुख्य विकास अधिकारी अंबेडकरनगर बनाया गया है. शिवपाल सिंह को पहले सचिव लोक सेवा आयोग बनाया गया था, मगर उनका तबादला निरस्त करते हुए उन्हें यथावत रखा गया है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button