उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

जाति, क्षेत्र, भाषा, मजहब पर बंटना देश को कमजोर करेगा: सीएम योगी

  • काकोरी घटना के शहीदों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया नमन
  • काकोरी पर आधारित डाक टिकट किया जारी, शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जब जाति, क्षेत्र, भाषा, मजहब के नाम पर बंटे होंगे तो यह हमारी ताकत को कमजोर करेगा। देश को कमजोर करेगा। बाजनगर स्थित काकोरी स्मृति स्थल पर क्रांतिकारियों श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हम लोग सौभाग्यशाली हैं। 1857 के प्रथम समर की भूमि उत्तर प्रदेश रही है। चाहे वह मंगल पाण्डेय की ओर से जलाई गई क्रांति की चिनगारी हो या झांसी की रानी का उद्घोष कि, मैं झांसी कभी नहीं दूंगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 1922 में गोरखपुर की चौरी चौरा घटना हो या नौ अगस्त 1925 को काकोरी का यह क्षेत्र। भूमि उत्तर प्रदेश रही है। जब आजादी के लिए मर मिटने वाले क्रांतिकारियों ने रुपये लूटे थे। राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में यह पूरी घटना हुई। बिस्मिल को गोरखपुर जेल में रखा गया। अन्य सभी क्रांतिकारियों को अलग अलग जेलों में रखा गया लेकिन आजादी के लिए जगी लौ नहीं बुझी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 1857 से प्रारम्भ हुआ समर निरन्तर जारी रहा। अनगिनत अत्याचार किए गए। बावजूद इसके देश के क्रांतिकारियों को विदेशी हुकूमतें नहीं रोक पाईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त को पूरा देश अमृत महोत्सव का साक्षी बनेगा। प्रधानमंत्री ने एक लक्ष्य रखा है कि अभी से 25 वर्ष की योजना बनाएं। जब हम आजादी की 100वीं वर्षगांठ मना रहे होंगे तब भारत कैसा होगा।

मुख्यमंत्री ने यहां काकोरी शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि के बाद चित्र और अभिलेख प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित कर उनसे बातचीत की। साथ ही काकोरी पर आधारित डाक टिकट जारी किया गया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जयघोष एफएम चैनल का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर राष्ट्रभक्ति पर आधारित कथक नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम स्थल पर लगी विशालकाय स्क्रीन पर काकोरी घटनाक्रम पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button